डीडवाना में जिला कलक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई- अवधिपार खाद्य सामग्री पर कारवाई करते हुए 170 किग्रा सामग्री करवाई नष्ट

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

डीडवाना में जिला कलक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-

अवधिपार खाद्य सामग्री पर कारवाई करते हुए 170 किग्रा सामग्री करवाई नष्ट

डीडवाना (kalamkala.in)। खाद्य सुरक्षा अभियान लम्बे समय से चलता आ रहा है, लेकिन इस बार डीडवाना में कुछ हट कर पहल की गई है। इसके तहत अवधिपार खाद्य सामग्री की 170 किग्रा मात्रा को प्रशासन द्वारा नष्ट किया गया है। जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत के निर्देश पर रसद विभाग व खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। डीडवाना में इस संयुक्त टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य सामग्री के नमूने लेकर जांच की कारवाई शुरू की है। साथ ही पैकिंग सामान की एक्सपायरी डेट चैक की गई और अवधिपार पाई गई सामग्री को नष्ट करवाया गया।

विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भरे

जिला रसद अधिकारी उपेंद्र ढाका व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र चौधरी ने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच एवं अवधिपार खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोकथाम के लिए जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत के निर्देश पर डीडवाना में स्थित विभिन्न रेस्टोरेंट व बेकरी का निरीक्षण प्रवर्तक अधिकारी व खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठानों से काला नमक सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों जांच के लिए नमूने लिए गए और 170 किलोग्राम अवधिपार खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट करवाया गया है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान प्राप्त नमूने को जांच हेतु जन प्रयोगशाला अजमेर में भिजवाया गया है। नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत मिलावट सिद्ध पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत विधिक कारवाई की जाएगी।

अवधिपार खाद्य सामग्री दुकान में नहीं रखने के निर्देश

उन्होंने सभी खाद्य पदार्थ व्यापारियों व दुकानदारों को खाद्य पदार्थों एवं सामग्री की बिक्री के लिए खाद्य लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन करवाने एवं अवधिपार खाद्य सामग्री को दुकानों में नहीं रखने की जानकारी दी गई है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now