लाडनूं में महिला संगम कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में महिला संगम कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

लाडनूं। श्री विश्वकर्मा जांगिड़ महिला विकास समिति के तत्वाव्धान में आयोजित महिला संगम- 2023 में मुख्य अतिथि पार्षद निर्मला जांगिड़ ने कहा है कि बेटियों को शिक्षा मिलने से दो घरो में शिक्षा का मिलती है। शिक्षा में बेटियां आज पहला स्थान ला रही हैं और गोल्ड मेडल भी हासिल कर रही हैं। महिला संगम कार्यक्रम बेटियों का हौंसला बढा़ने वाला है। हर साल इस तरह के आयोजन किए जाने चाहिएं। महिला संगम में आयोजित प्रतियोगिताओं में जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर दिव्यांशी व द्धितीय स्थान पर अनन्या रही। सीनियर वर्ग में प्रथम रिविस्का और द्वितीय निहारिका रही। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम अमिता किंजा एवं द्वितीय दीपा लदोया व सुलोचना जायलवाल रही। प्रथम स्थान पर रहने वाले प्रतियोगी को चांदी का सिक्का, द्वितीय को वाटर बोतल एवं अन्य सभी प्रतिभागियों को भी पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुरली मनोहर झींटावा ने जानकारी दी कि विश्वकर्मा जयंती पर इस बार महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शसुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर सुनीता जांगीड़ ने किया। इस अवसर पर अतिथियों के रूप में चूरू महिला जिलाध्यक्ष पूजा दमीवाल, सुजानगढ़ तहसील अध्यक्ष ललिता झींटावा, सुनीता सिलग, ममता सांचोरिया, ममता आसलिया मौजूद रही। कार्यक्रम मंे भावना, सोनू, सरिता, विमला, माया, संतोष, रुक्मणी, जमुना आदि महिलाएं शामिल रहीं। कार्यक्रम का संचालन अमिता किंजा ने किया एवं अन्त में दीपा लदोया ने सभी का आभार प्रकट किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now