संत शिरोमणि सैनजी महाराज की 725वीं जयंती पर 25 अप्रेल को सैन मंदिर व सैन बगीची में होंगे विविध आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संत शिरोमणि सैनजी महाराज की 725वीं जयंती पर 25 अप्रेल को सैन मंदिर व सैन बगीची में होंगे विविध आयोजन

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय सैन (नाई) समाज के तत्वावधान में संत शिरोमणि सैनजी महाराज की 725वीं जयंती 25 अप्रेल को सैन मंदिर और सैन समाज बगीची में समारोह पूर्वक मनाई जाएगी। सेन मंदिर के अध्यक्ष श्याम सुंदर टोकसिया व मंत्री गणेश सोनगरा ने बताया कि इस अवसर पर जयंती की पूर्व संध्या 24 अप्रेल को नाइयों का बास स्थित सैन मंदिर में सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया जाएगा तथा अगले दिन 25 अप्रेल को प्रातः 8.15 बजे सैन मंदिर परिसर में हवन का आयोजन होगा। इसके अलावा नीलकंठ महादेव शिव मंदिर के पास स्थित सैन बगीची में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सैन बगीची के अध्यक्ष रोहित सैन और मंत्री नलिन वर्मा ने बताया कि सैन बगीची में भी 24 अप्रेल को संध्या पश्चात् सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया जाएगा और 25 अप्रेल को प्रातः 8.15 बजे हवन होगा। वहां कार्यक्रम के बाद 11 बजे से 2 बजे तक भोजन-प्रसादी का आयोजन भी सैन बगीची में रखा गया है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सीवरेज लाइन में वर्षाजल को प्रवाहित नहीं करें और पुराने ड्रेनेज सिस्टम को अवरूद्ध नहीं करें- असलम खान ‘महिलाओं के लिए सीवरेज परियोजना एवं स्वच्छता’ विषय पर महिला लक्षित समूह कार्यक्रम आयोजित

पानी की टंकी के लिए खेत की जमीन दी और 20 साल भुगतना पड़ा खातेदारी ग्राम पंचायत के संयुक्त होने का दंश, ग्रामीण सेवा शिविर में मिली काश्तकार को संयुक्त खातेदारी से मुक्ति, अब हो सकेगी गिरदावरी और मिल सकेंगे लाभ

शहर चुनें

Follow Us Now