मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से लाडनूं के करणी सिंह राठौड़ सहित विभिन्न नेताओं ने की मुलाकात, लाडनूं सहित क्षेत्र की समस्याओं पर हुई चर्चा, लोकसभा चुनाव को लेकर हुई वार्ता

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से लाडनूं के करणी सिंह राठौड़ सहित विभिन्न नेताओं ने की मुलाकात,

लाडनूं सहित क्षेत्र की समस्याओं पर हुई चर्चा, लोकसभा चुनाव को लेकर हुई वार्ता

जगदीश यायावर। लाडनूं/ नागौर (kalamkala.in)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नागौर आगमन पर लाडनूं से भारतीय जनता पार्टी के नेता करणीसिंह राठौड़ सहित विभिन्न भाजपा नेताओं ने मुलाकात की। करणी सिंह ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का स्वागत करते हुए अपनी इस मुलाकात में लाडनूं विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जन-समस्याओं से उन्हें अवगत कराया और बताया कि उनके इस विधानसभा पूर्ण क्षेत्र में समग्र विकास की आवश्यकता है। यहां किसानों, वंचितोन, पीड़ितों, शोषितों एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता बंदोबस्त जरूरी है। उन्होंने मांग की कि क्षेत्र के सभी नागरिक जनों को समस्त सरकारी योजनाओं का सम्मानजनक लाभ मिलना सुनिश्चित होना चाहिए। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने उनसे चर्चा करते हुए क्षेत्र में भाजपा को मजबूत बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर भाजपा द्वारा गत चुनाव के दौरान जनता से किए वादे पूरे करने के साथ ही महिला-सशक्तिकरण पर भी वार्ता हुई। मुख्यमंत्री ने उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीतियों व विभिन्न संगठनात्मक, विषयों पर भी संवाद किया और केन्द्र के 400 पार के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए राजस्थान में सभी 25 सीटें भाजपा की लाने के लिए सामुहिक रूप से संकल्प को पूरा करने पर बल दिया।

लाडनूं के इन नेताओं ने भी की मुलाकात 

गत विधानसभा चुनाव में लाडनूं से भाजपा प्रत्याशी रहे करणी सिंह के अलावा भाजपा के नागौर देहात जिला के जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओड़ींट, भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुमित्रा आर्य, भाजपा नेता उमेश पीपावत, नीतेश माथुर, पार्षद राजेश भोजक, गोविंद सिंह कसूम्बी, भाजपा कृषि मंडी प्रकोष्ठ के पूर्व जिला महामंत्री जगदीश यायावर आदि ने भी नागौर में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल से मुलाकात की और उन्हें लाडनूं क्षेत्र सहित जिले की स्थिति और समस्याओं से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने उन्हें हर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। इन सभी भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत भी किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

जनता और पुलिस के मध्य सामंजस्य स्थापित करने और अपराधों को कम करने में रहती है सीएलजी सदस्यों की महत्ती भूमिका- एसपी ज्ञानचंद यादव, लाडनूं पुलिस थाने में ईदुल जुहा के अवसर पर एसपी ने स्वयं ली सीएलजी की बैठक, लाडनूं में हुआ भव्य स्वागत

शहर चुनें

Follow Us Now