घर वाले सब सोए रहे, चोरों ने घुस लाखों का माल उड़ाया, कुशलपुरा में घर में घुस चोर दो संदूक व बक्शा ले गये और तोड़ कर खाली कर गनेड़ी रोड़ पर फेंका

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

घर वाले सब सोए रहे, चोरों ने घुस लाखों का माल उड़ाया,

कुशलपुरा में घर में घुस चोर दो संदूक व बक्शा ले गये और तोड़ कर खाली कर गनेड़ी रोड़ पर फेंका

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के गांव कुशलपुरा में रात्रि के समय चोर घर में घुसे। परिवार के सारे सदस्य सोए रहे और चोरों ने लाखों रूपयों के आभूषणों, नकद राशि और कपड़ों पर हाथ साफ कर डाला। इस सम्बंध में जसवंतगढ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। वारदात के अनुसार श्यामलाल पुत्र किस्तुराराम सैन निवासी ग्राम कुशलपुरा तहसील लाडनूं की दर्ज रिपोर्ट में बताया गया है कि 15 अप्रेल की रात को 12 बजे जब घर के सारे सदस्य सो रहे थे, तब चोरो ने घर में घुस कर दो सूटकेस व एक बक्सा और उनमें नगदी सवा लाख रुपये थे, को चुराकर ले गये। घर से चोरी के बाद चोरों ने वे सूटकेश और बक्शा को तोड़ कर खाली किया और उन्हें गनेडी रोड पर फेंक कर भाग गये। इनमें सोने के आभूषण बोरला व कन्ठी एक, अंगूठी दो, सोने की पातडी एक, चांदी की झालर एक, पायजेब जोडी चार थी और वस्त्रों में 10 साडी, 4 पेंट-शर्ट थे। इन सबको चुरा कर चोर ले गये। पुलिस ने इसकी रिपोर्ट धारा 380 भारतीय दौड संहिता के तहत दर्ज की है। जांच थाना प्रभारी भारमल कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अणुव्रत आंदोलन के नैतिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठन की गतिविधियों को अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने की आवश्यकता- अध्यक्ष शांतिलाल बैद, अणुव्रत समिति लाडनूं की साधारण सभा सम्पन्न, अणुव्रत प्रबोधन प्रतियोगिता के प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए

शहर चुनें

Follow Us Now