अपनी बाड़ी जा रहे व्यक्ति पर लाठी से हमला कर पैर तोड़े, पीड़ित की बेटी ने पुलिस को रिपोर्ट कर लगाई कार्रवाई की गुहार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अपनी बाड़ी जा रहे व्यक्ति पर लाठी से हमला कर पैर तोड़े,

पीड़ित की बेटी ने पुलिस को रिपोर्ट कर लगाई कार्रवाई की गुहार

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। एक बेटी ने अपने पिता के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जसवंतगढ पुलिस के समक्ष गुहार लगाई है। पिंकी प्रजापत पुत्री भंवरलाल प्रजापत निवासी कसुम्बी अलीपुर ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि उसके पिताजी भंवरलाल प्रजापत पुत्र स्व. मांगीलाल प्रजापत निवासी कसुम्बी अलीपुर रोज की तरह अपने घर से खाना खाकर अपनी बाडी (जाव) में जा रहे थे, तो रास्ते में रामदेव जी के मन्दिर के पास उन पर जगदीश पुत्र भंवरलाल मेघवाल द्वारा लाठी से हमला कर दिया और दोनो पैरों को तोड़ दिया। पिता के चिल्लाने की आवाज सुन कर वह घर से भाग कर आई तो जगदीश मेघवाल उसके पिताजी को लाठी से मार रहा था, उसे देख कर वह भाग गया। पिता के साथ मारपीट करने पर नानूराम व विष्णु ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने यह रिपोर्ट धारा 323 व 341 भादस के तहत दर्ज किया तथा जांच हैड कानिस्टेबल भारमल कर रहे हैं। पीड़ित का मेडिकल मुआयना करवा लिया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now