भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने क्यों की सुमित्रा आर्य की प्रशंसा? बोले ऐसा व्यक्ति मिलना मुश्किल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने क्यों की सुमित्रा आर्य की प्रशंसा?

बोले ऐसा व्यक्ति मिलना मुश्किल

लाडनूं। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने यहां अपने एक दिवसीय लाडनूं प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं से भेंट व वार्तालाप करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष व वर्तमान में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पार्षद सुमित्रा आर्य से बात करते हुए कहा कि किसी के लिए विधायक या सांसद बार-बार बनना संभव है, लेकिन पार्षद के रूप में लगातार जीतना बहुत बड़ी बात है। यह सब आपकी सेवा और कार्यों के कारण ही संभव होता है। वे कसूम्बी ग्राम में भाजपा नेता ओमप्रकाश बागड़ा के निवास शर्मा कुंज में कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। इस बीच कार्यकर्ताओं का परिचय भी करवाया गया। सुमित्रा आर्य के बारे में जानकार उन्हें हैरत हुई और कहा कि ऐसा पार्षद कहीं भी मिलना मुश्किल होता है। उन्होंने इसे उनका प्रभाव बताया। इस अवसर पर उन्होंने पदाध्किाारियों से भाजपा के कार्यक्रमों की क्रियान्विति का फीडबैक भी लिया और सभी कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा के जिला प्रभारी अशोक सैनी, भाजपा के जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओड़ींट, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डा. रजनी गावड़िया, डीडवाना के प्रत्याशी रहे जितेन्द्र सिंह जोधा, बुधाराम गर्वा, पवन टाक, उप प्रधान ओमप्रकाश मील, ओमप्रकाश बागड़ा, जगदीश पारीक, आनंद  बागड़ा, अनिल पिलानिया, भवंरलाल सैनी दुजार, देवाराम पटेल, दीपक बोहरा आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आयरन लेडी हैं सुमित्रा आर्य

गौरतलब है कि सुमित्रा आर्य जिला परिषद नागौर में जिला आयोजना समिति में सदस्य के रूप में जिले में सर्वाधिक मतों से विजयी रही थी। वे राजस्थान राज्य समाज कल्याण बोर्ड की सदस्य रह कर समाजसेवा कर चुकी। जिला सर्तकता समिति, जिला स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति, यातायात सलाहकार समिति, जिला स्तरीय पुलिस समुदाय समिति, दिशा कमेटी आदि में भी सदस्य के रूप में कार्य करके आमजन की सेवा के लिए सदैव तत्पर रही हैं। उन्हें उपखंड प्रशासन द्वारा उनके उल्लेखनीय उत्कृष्ट कार्यों के लिए चार बार सम्मानित किया जा चुका। महिलाओं को न्याय दिलवाने और अत्याचार का विरोध करने में भी वे अग्रणी रही है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सीआर चौधरी ने उन्हें ‘आयरन लेडी’ की उपाधि दी थी।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लाडनूं पंचायत समिति में आयोजित ‘विकसित भारत जन सेवा शिविर’ में पहुंची, उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र लिए और नवनिर्मित मकानों की चाबी सौंपी

महिला केवल विकास की सहभागी नहीं, विकास को गति और दिशा दोनों की सूत्रधार हैं- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, लाडनूं में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से नवाजा गया

शहर चुनें

Follow Us Now