डीडवाना में पुरूषोत्तम मास की पंचमी पर रुद्राभिषेक व सहस्त्रधारा जलधारा 6 को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

डीडवाना में पुरूषोत्तम मास की पंचमी पर रुद्राभिषेक व सहस्त्रधारा जलधारा 6 को

डीडवाना (कलम कला न्यूज)। श्री दोजराज गणेश मंदिर में द्वितीय श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की पंचमी (पुरुषोत्तम मास) के पावन अवसर पर अनंतकोटी ब्रह्मांड के नायक देवों के देव महादेव भगवान आशुतोष (भोलेनाथ ) का रुद्राभिषेक व सहस्त्र जलधारा अभिषेक का आयोजन 6 अगस्त रविवार को धूमधाम से विधि-विधान पूर्वक किया जाएगा। पं. नन्दगोपाल व्यास, सांवरमल काकड़ा, रामनिवास पुरोहित, पवन गांधी, लोकेश पुरोहित, चंद्रप्रकाश सेवक द्वारा रुद्री के स्वर वैदिक पाठ किए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए ट्रस्टी राजेंद्र प्रसाद पटवारी ने बताया कि 6 अगस्त को दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक भगवान भोलेनाथ का सहस्त्र जलधारा से अभिषेक किया जाएगा। तत्पश्चात भगवान का बिल्वपत्र, पुष्प, आक, धतूरा, फल, दूध, दही सहित अनेक द्रव्य पदार्थों से अभिषेक अर्चन किया जाएगा। मंदिर के पुजारी रामावतार दाधीच द्वारा महाआरती की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों में ट्रस्टी श्रवण दलाल, सुरेश अग्रवाल, मनोज ध्यावाला, लोकेश पुरोहित, चंद्रप्रकाश गौड़, अनिल छितरका, राजेंद्र प्रसाद पटवारी, पुजारी रामावतार दाधीच, डॉ. जसकरण गौड़, कैलाश सोनी, रामदेव अग्रवाल, हनुमान पोद्दार, सुरेश सोनी, मगनीराम रुवटिया, कमल वर्मा, देवेश प्रजापत, अभिषेक चतुर्वेदी, लक्ष्मीनारायण ध्यावाला, नवरत्न गौड़, तरुण वर्मा, ऋषिराज दाधीच, संजय गौड़ आदि श्रद्धालु लगे हुए हैं।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बच्चों में सत्य, अहिंसा, ईमानदारी, अनुशासन और नैतिकता के संस्कार विकसित करने जरूरी- मुनिश्री कमल कुमार, लाडनूं की केसरदेवी स्कूल में समर कैंप के समापन पर दिया अणुव्रतों को आचरण में उतारने का संदेश

नगर पालिका ने जलसेवा की, पिलाया लोगों को शीतल शुद्ध जल, प्राचीन जलस्रोत राहू कुआं पर पूजन व सफाई की, बीसथम्भा छत्रियों व तुलसीराम स्मारक पर भी पूजन व श्रमदान किया, वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान कार्यक्रम में हुआ विविध कार्यक्रमों का आयोजन

रास्ते पर जबरन कब्जे को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन लोगों ने किया मां-बेटे को बुरी तरह घायल, पिटाई के साथ किया घर पर पथराव, घायलों को बनाया उनके ही घर में बंधक, मौके पर लाडनूं पुलिस ने आकर छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया

शहर चुनें

Follow Us Now