कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर की अचानक क्यों बढ़ाई गई सुरक्षा? जयपुर और लाडनूं आवास पर क्यूआरटी के सुरक्षाकर्मी तैनात

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर की अचानक क्यों बढ़ाई गई सुरक्षा?

जयपुर और लाडनूं आवास पर क्यूआरटी के सुरक्षाकर्मी तैनात

लाडनूं/जयपुर (kalamkala.in)। राजस्थान में गैंगस्टर्स के आतंक के चलते राजनीतिक महकमे में भी डर का माहौल बना रहता है। पहले आरएलपी सुप्रीमों हनुमान बेनीवाल को गैंगस्टर्स के खौफ के चलते सुरक्षा दी गई तो अब कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जानकारी है कि इंटेलिजेंस से मिले इनपुट के बाद भाकर के जयपुर आवास पर क्विक रिस्पॉन्स टीम भी तैनात कर दी गई है। फिलहाल विधायक भाकर जयपुर में हैं, जहां उनके आवास पर अतिरिक्त जाब्ता तैनात है। थानाधिकारी मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि विधायक के लाडनूं प्रवास के बाद विभाग के आदेशानुसार यहां सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी। जानकारी के अनुसार जयपुर व लाडनूं आवास पर जवान तैनात रहेंगे। हालांकि लाडनूं में अभी तक कोई क्यूआरटी की सुरक्षा नहीं दी गई है।
आधुनिक हथियारों से लैस जवान करेंगे भाकर की रक्षा
दरअसल, लाडनूं विधानसभा सीट से विधायक मुकेश भाकर को गैंगस्टर्स से खतरा है, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है। जानकारी है की कुछ खुफिया इनपुट्स इंटेलिजेंस को मिले थे, जिसके बाद भाकर के लाडनूं और जयपुर आवास के बाहर क्विक रिस्पॉन्स टीम को तैनात कर दिया गया है। वहीं, टीम के यह जवान आधुनिक हथियारों से लैस है जो अब भाकर की सुरक्षा करेंगे। ज्ञातव्य है कि गत वर्ष 3 अप्रैल को मुकेश भाकर को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। हालांकि एफआईआर में धमकी के कारणों का जिक्र नहीं है और ना ही किसी तरह की पुरानी दुश्मनी का कोई जिक्र किया गया। उस समय भाकर द्वारा इस संबंध में दर्ज मामले में जिन 2 नंबरों से भाकर को फोन कॉल आए थे, जो पुलिस प्रशासन को सौंपे गए थे। इस मामले में गिरफ्तारी भी हो चुकी थी। सूत्रों की माने तो बीते वर्ष रोहित गोदारा ने खुद भाकर को कॉल कर जान से मारने की धमकी दी थी। मुकेश भाकर को कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट का करीबी माना जाता है।
आरएलपी सुप्रीमों हनुमान बेनीवाल की भी बढ़ाई गई थी सुरक्षा
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी प्रमुख हनुमान बेनीवाल की भी हाल ही में सुरक्षा बढ़ाई गई थी क्योंकि उनकी जान को भी खतरा बताया गया था। बेनीवाल के भी आवास पर क्विक रिस्पॉन्स टीम के आधुनिक हथियारों से लैस जवानों को तैनात किया गया था।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

शहर चुनें

Follow Us Now