रोहित गोदारा ने कहा दुश्मन को तो मारेंगे ही, किसी भी जाति धर्म का हो बिलकुल मारेंगे, विधायक बेनीवाल को बताया अपना बड़ा भाई, पुलिस ने विधायक की सुरक्षा बढाई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रोहित गोदारा ने कहा दुश्मन को तो मारेंगे ही, किसी भी जाति धर्म का हो बिलकुल मारेंगे,

विधायक बेनीवाल को बताया अपना बड़ा भाई, पुलिस ने विधायक की सुरक्षा बढाई

नागौर/जयपुर (kalamkala.in)। गैंगस्टर रोहित गोदारा की फेसबुक पर की गई पोस्ट ने पुलिस प्रशासन में जमकर हड़कंप मचा दिया है। गोदारा ने पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस केवल अपना प्रमोशन करने के लिए ऐसा कर रही है। जबकि बेनीवाल उनके बड़े भाई जैसे है। ज्ञातव्य रहे कि खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल की जान को खतरे को लेकर मिले इनपुट के आधार पर उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। पुलिस ने संभावना जताई थी, कि लॉरेंस गैंग के दो शूटर आए हुए हैं। इन शूटर से बेनीवाल को खतरा हो सकता है।

रोहित गोदारा ने फेसबुक पोस्ट में लिखा पुलिस प्रमोशन के चक्कर में

रोहित गोदारा ने लिखा, ‘राम राम सभी भाइयों को। भाइयों मैं रोहित गोदारा, भाइयों, आज मुझे न्यूज चैनल के माध्यम से पता चला है कि मेरे और लॉरेंस भाई के नाम से जो हमारे माननीय विधायक हनुमान बेनीवाल जी को और और भी कई राजनेताओं को हमारे नाम से धमकी दी जा रही है। हनुमान बेनीवाल जी तो हमारे बड़े भाई हैं। जो इंसान ना रात देखता ना दिन हर गरीब आदमी और किसान भाईयों की मदद करता है। उनसे हमारी कोई दुश्मनी नहीं है। भाइयों यह सब राजस्थान पुलिस के कुछ पदाधिकारी मिलके अपने (स्टार) और अपना प्रमोशन करवाना चाहते हैं। ये राजनेताओं को झूठी गार्ड देके। सरकार के सामने झूठा माहौल बना रहे हैं। फिर बोलेंगे कि हमने यह किया वह किया। हमें इनपुट था। ये जीतने भी बड़े अधिकारी हैं ये सब सरकार के सामने झूठी अफवाह फैला कर अपना कद बढ़ाना चाहते हैं। ऐसे अधिकारियों से सरकार और राजनेता सावधान रहें।

गोदारा ने कहा दुश्मन को तो मारेंगे ही

गोदारा ने आगे अपने पोस्ट में लिखा कि हमारी किसी भी जाति धर्म विशेष से कोई भी लड़ाई नहीं है और यह जो लोग अफवाह फैला रहे हैं कि पहले जाट मारा, अब एक राजपूत मारा। ऐसा हमारा जाति धर्म को लेकर न कोई टारगेट था न कभी जिंदगी में होगा। हमारे लिए सर्व समाज एक है। जो हमारे दुश्मन हैं, वह तैयार रहें, वह कोई भी जाति धर्म का हो बिल्कुल मारेंगे…समय लग सकता है… लेकिन माफी नहीं है।

रोहित गोदारा की पोस्ट से पुलिस में मचा हड़कंप

हनुमान बेनीवाल को लेकर रोहित गोदारा ने फेसबुक पर जो पोस्ट की है, उसके बाद पुलिस प्रशासन में जमकर हड़कंप मच गया है। गोदारा ने पुलिस पर सवाल उठाते भी केवल उनके प्रमोशन की कार्रवाई को बताया है। साथ ही गोदारा ने खुली चुनौती देते हुए कहा कि उनके जो दुश्मन है। उनको माफ नहीं करेंगे, जो कोई भी जाति या धर्म का हो बिल्कुल मारेंगे। हमारे दुश्मन तैयार रहे। इस चुनौती की बाद राजस्थान पुलिस के अधिकारियों में जमकर हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की ओर से लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा के गुर्गों पर लगातार कार्रवाई करते हुए दबोचा जा रहा है। पुलिस अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now