रालोपा को पंचायत राज चुनाव में विजयी बनाने के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत बनाने का दिलाया भरोसा, लाडनूं के शिमला में आरएलपी का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, 150 महिला-पुरुषों ने रालोपा ज्वाइन की

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रालोपा को पंचायत राज चुनाव में विजयी बनाने के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत बनाने का दिलाया भरोसा,

लाडनूं के शिमला में आरएलपी का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, 150 महिला-पुरुषों ने रालोपा ज्वाइन की

लाडनूं (kalamkala.in)। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आर.एल.पी.) का लाडनूं विधानसभा क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन तहसील के ग्राम शिमला स्थित झंकार होटल में आयोजित किया गया। सम्मेलन में रालोपा के संभाग प्रभारी महेन्द्र डोरवाल भरतपुर, जिला प्रभारी डीडवाना-कुचामन भूराराम शेषमा, जिला प्रभारी नागौर हनुमान भाकर, पूर्व प्रदेश मंत्री अनिल बारूपाल, प्रदेश सचिव राजेन्द्र डूकिया कुचेरा, जिला समन्वय समिति के सदस्य गुलशेर खां डीडवाना, बीएलए प्रथम प्रभारी ज्ञानाराम मेहरिया, बीएलए द्वितीय अब्दुल्ला बड़गुर्जर अतिथिगण थे। सभी अतिथियों का स्वागत-सम्मान कार्यकर्ताओं ने साफे व फूल-मालाएं पहना कर किया। सम्मेलन में रालोपा नेता रामकरण रैवाड़ की प्रेरणा से बड़ी संख्या में महिलाओं और बड़ी तादाद में मुस्लिमों सहित 150 लोगों ने आरएलपी की सदस्यता ग्रहण की। इन सब नए कार्यकर्ताओं को रालोपा का दुपट्टा और मालाएं पहना कर स्वागत किया गया।

रालोपा को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी मजबूत बनाने का आह्वान

कार्यक्रम में आरएलपी के प्रदेश सचिव राजेन्द्र डूकिया कुचेरा ने कहा कि राज्य में पहली बार एक किसान के बेटे ने किसान के बेटों के नाम से पार्टी बनाई। आज राजस्थान में विपक्ष की भूमिका केवल एक ही पार्टी आरएलपी और उसके नेता हनुमान बेनिवाल ही निभा रहे हैं। उन्होंने सब साथियों से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। बीएलए प्रथम ज्ञानाराम महरिया लाडनूं ने अपने सम्बोधन में कहा कि लाडनूं तहसील को पार्टी में सबसे कमजोर माना जा रहा है, लेकिन पिछली बार स्वयं एमपी बेनीवाल भी यहां बीजेपी वाले नेताओं के साथ हो गए थे और ऐन टाईम पर उन्होंने अलग घोषणा की, तो इस कारण हम लाडनूं में पीछे रह गए थे‌। लेकिन अब हम तैयार हैं और पंचायत राज चुनाव में लाडनूं का प्रधान आरएलपी का ही बनेगा। उन्होंने आह्वान किया कि सब साथ रहो और चुनाव मैदान में सफल बनो। जिला समन्वय समिति के सदस्य गुलशेर खां डीडवाना ने उपस्थित महिला-पुरुषों की बड़ी संख्या को देखते हुए कहा कि लाडनूं में कार्यकर्ताओं की संख्या और उत्साह को देख कर स्पष्ट लगता है लाडनूं में आरएलपी बहुत मजबूत है। सम्मेलन में संभाग प्रभारी महेन्द्र रोरवाल भरतपुर, जिला प्रभारी डीडवाना-कुचामन भूराराम शेषमा, जिला प्रभारी नागौर हनुमान भाकर, पूर्व प्रदेश मंत्री अनिल बारूपाल आदि ने भी सम्बोधित किया और रालोपा को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक मजबूत बनाने और आगामी पंचायत राज चुनाव में पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य रालोपा के जितवाने का आह्वान किया।

रालोपा नेता रैवाड़ की पौत्री का जन्मदिन मनाया 

इस सम्मेलन के दौरान ही रालोपा नेता रामकरण रैवाड़ की पौत्री एकता रैवाड़ का जन्मदिन भी मनाया। एकता पांच साल की हो गई है। एकता रैवाड़ ने सबके बीच अपने जन्मदिन का केक काटा। रालोपा के सभी नेताओं ने एकता को उसके जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। अन्य सैंकड़ों रालोपा कार्यकर्ताओं ने भी एकता को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रदान की।

इन सब प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति

इस कार्यकर्ता सम्मेलन के संयोजक रामकरण रैवाड़, गोविंद मंडा ढींगसरी, मुनीर अली शिमला, रामनिवास ठोलिया शिमला, भंवरुखां मिंडासरी, हनुमान पचार छपारा, रमेश ठोलिया, भुगान राम ठोलिया, अमृताराम चंद्राई, नाथुराम राड़, महावीर ठोलिया, नानु ठंड ठोलिया, महमूद अली, मदन मेघवाल, हजारी मेघवाल, हनुमान पचार, मौजाराम इनाणिया खंगार, मेघाराम बाकलिया, रूगनाथ ठोलिया शिमला, नारायण सिंह छपारा, मूलाराम ठोलिया गुणपालिया, डूंगर राम खिलेरी, गणपत ठोलिया, तिलोकराम ठोलिया गुणपालिया, प्रेमाराम पूनिया, भंवराराम मेघवाल, भंवरा राम राड़ बल्दू, उमाशंकर ठोलिया गुणपालिया, हजारीराम मेघवाल, भंवरा राम ठोलिया गुणपालिया, नाथूराम ठोलिया बादेड़, सतपाल तंवर, दौलाराम साद सिलनवाद, ईश्वर राम कड़वासरा, नेमीचंद ठोलिया भिडासरी, भंवरलाल मंडा, राजू ठोलिया, जगमाल, हरपाल ठोलिया, भींवाराम, मेघाराम घोटिया, सुरेन्द्र पाल, गोपाल खुनखुना, मोहन धेतरवाल बल्दू, भूराराम, महेन्द्र आदि सैंकड़ों अन्य लोगों के अलावा विभिन्न गांवों से आई बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रही।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों की छात्रवृत्ति ठगी के मामले में पुलिस ने बंगाल से दबोचा अन्तर्राज्यीय गैंग का मुख्य सरगना, इनामी बदमाश है गिरफ्तार इमरान अली उर्फ सरजू, राजस्थान में 28 मामले पुलिस के पास दर्ज, इस गैंग के लोग ठगी के लिए बनाते थे अंगुष्ठ क्लोन, लोगों के आधार कार्ड लेकर खरीदते सिम कार्ड व खोलते थे फर्जी बैंक खाते, आज भी चल रही है गैंग की कार्रगुजारियां, गिरोह सरगना के पास से मिले 4 मोबाईल फोन, बैक पास बुक, 7 एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान तथा 44 हजार नकद

शोरगुल व हंगामे के बीच हुई बैठक में छात्रावास प्रबंधन समिति ने इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर नए चुनाव का निर्णय, 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे नए आजीवन सदस्य, पोकरराम स्मृति छात्रावास में प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए चार प्रस्ताव

वरिष्ठ सहायक पद को लेकर संभावित कार्मिकों की वरिष्ठता संबंधी विवाद को लेकर सौंपा ज्ञापन, भीलवाड़ा से संभागीय आयुक्त द्वारा किए गए रामचन्द्र टाक एवं सुनील डिडेल वरिष्ठ सहायक के स्थानांतरण आदेश निरस्त करवाने की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now