बालिकाओं की सुरक्षा समाज की महती आवश्यकता- डीएसपी जितेन्द्र सिंह,
लाडनूं के केशरदेवी स्कूल में डीएसपी जितेन्द्र सिंह व पार्षद सुमित्रा आर्य ने किया संविधान कक्ष का लोकार्पण, राष्ट्रीय बालिका दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित






लाडनूं (kalamkala.in)। पीएम श्री राजकीय केसर देवी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में संस्था प्रधान विजय सिंह चौहान की अध्यक्षता और पुलिस उप अधीक्षक जितेन्द्र सिंह चारण के मुख्य आतिथ्य और वरिष्ठ पार्षद सुमित्रा आर्य के विशिष्ट आतिथ्य में राष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए पुलिस उप अधीक्षक जितेन्द्र सिंह ने बालिकाओं को साइबर अपराध व सड़क सुरक्षा सम्बन्धी नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि बालिकाओं की सुरक्षा समाज की महती आवश्यकता है, यदि कोई बालिका अपने आप को असुरक्षित समझे तो उसे तुरंत 1930 पर काल करना चाहिए। उन्होंने हर बालिका को सुरक्षित माहौल देने के पुलिस के कार्यों और गतिविधियों के बारे में बताया। इस अवसर पर पुलिस कॉन्स्टबल राजकुमार ने बालिकाओं को ‘राजकोप’ की सिटीजन ऐप अपने मोबाइल में डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया बताई और इसके माध्यम से मदद प्राप्त करने के अलावा अन्य सभी सुविधाओं का लाभ लेने के बारे में जानकारी दी।
संविधान कक्ष का किया गया लोकार्पण, पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस उप अधीक्षक जितेन्द्र सिंह चारण एवं विशिष्ट अतिथि सुमित्रा आर्य ने विद्यालय परिसर में स्थापित संविधान कक्ष का फीता काट कर उद्घाटन व लोकार्पण किया। इसके अलावा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम तीन स्थान प्राप्त बालिकाओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे व्याख्याता पूनम चौधरी, परमेश्वरी, शशि शर्मा, योगेंद्र सिंह, दयाराम मारोठिया, शंकर लाल, प्रेमलता, रामगोपाल, आकिब जावेद, सरोज बाला, रीना शर्मा, निलेश पारीक, पूनम वर्मा, पवन मंडा, गजानंद शर्मा, स्टॉफ सदस्यों के अलावा एसडीएमसी सदस्य जेडी, इशाक मोहमद, अब्दुल जब्बार की उपस्थिति और भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन शिवशंकर बोहरा ने किया।







