लाडनूं में मरियम मस्जिद के पास एक बंद मकान में महिलाओं को लाकर किया जाता है अनैतिक कार्य, वार्डवासियों ने पुलिस को बुला कर दो जनों को संदिग्ध हालत में पकड़ा, पुलिस ने उनको दूर ले जाकर छोड़ा, बाद में थाने पहुंचकर जताया गहरा रोष

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में मरियम मस्जिद के पास एक बंद मकान में महिलाओं को लाकर किया जाता है अनैतिक कार्य,

वार्डवासियों ने पुलिस को बुला कर दो जनों को संदिग्ध हालत में पकड़ा, पुलिस ने उनको दूर ले जाकर छोड़ा, बाद में थाने पहुंचकर जताया गहरा रोष

अबू बकर बल्खी, पत्रकार। लाडनूं (kalamkala.in)। रेल्वे ऑवर ब्रिज के समीप स्थित मरियम मस्जिद के पास के वार्ड संख्या 38 में एक बंद मकान में कुछ दिनों से चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक की मांग को लेकर वार्डवासियों ने एकत्र होकर लाडनूं पुलिस थाने पहुंच कर कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया गया कि नारायण सोनी द्वारा वार्ड में एक मकान बनाया हुआ है, जो अक्सर बन्द व सूना रहता है। इसमें आयेदिन वह अपनी गाडी में महिलाओं व लड़कियों को लेकर आता है और यहां अवैध देह शोषण जैसे अनैतिक कार्य करता है। सोमवार को शाम करीब 4 बजे नारायण सोनी अपनी गाड़ी में एक महिला को लेकर आया। इसकी सूचना वार्डवासियों द्वारा लाडनूं पुलिस थाने में दी गई। मौके पर पुलिस चौकी इंचार्ज पर्वतसिंह टीम के साथ पहुंचे, जहां नारायण व लाई हुई महिला संदिग्ध हालत में मिले। उन्हें पुलिस अपनी गाड़ी में बैठाकर वहां से ले गई और कुछ दूरी पर जाकर बिना कार्रवाई के उन दोनों को वापस छोड़ दिया गया। बताया गया है कि नारायण सोनी नामक यह आरोपी व्यक्ति महिलाओं को ब्याज पर उधार रूपये देता है और उनके इस बहाने सम्पर्क बना कर अवैध सम्बंध बनाने के लिए उन्हें लेकर यहां आता है। वार्ड वालों ने उसे कई बार रोका, लेकिन वह वार्डवासियों के साथ लड़ाई-झगड़ा और मारपीट करने पर उतारू हो जाता है। बाद में सोमवार को बड़ी संख्या में महिला-पुरुष इस मामले को लेकर पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने और कार्रवाई की मांग की है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों की छात्रवृत्ति ठगी के मामले में पुलिस ने बंगाल से दबोचा अन्तर्राज्यीय गैंग का मुख्य सरगना, इनामी बदमाश है गिरफ्तार इमरान अली उर्फ सरजू, राजस्थान में 28 मामले पुलिस के पास दर्ज, इस गैंग के लोग ठगी के लिए बनाते थे अंगुष्ठ क्लोन, लोगों के आधार कार्ड लेकर खरीदते सिम कार्ड व खोलते थे फर्जी बैंक खाते, आज भी चल रही है गैंग की कार्रगुजारियां, गिरोह सरगना के पास से मिले 4 मोबाईल फोन, बैक पास बुक, 7 एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान तथा 44 हजार नकद

शोरगुल व हंगामे के बीच हुई बैठक में छात्रावास प्रबंधन समिति ने इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर नए चुनाव का निर्णय, 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे नए आजीवन सदस्य, पोकरराम स्मृति छात्रावास में प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए चार प्रस्ताव

वरिष्ठ सहायक पद को लेकर संभावित कार्मिकों की वरिष्ठता संबंधी विवाद को लेकर सौंपा ज्ञापन, भीलवाड़ा से संभागीय आयुक्त द्वारा किए गए रामचन्द्र टाक एवं सुनील डिडेल वरिष्ठ सहायक के स्थानांतरण आदेश निरस्त करवाने की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now