वीर महिला सूजा राजपुरोहित की जयंती मनाई, महिलाओं ने लिया बढ-चढ कर भाग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वीर महिला सूजा राजपुरोहित की जयंती मनाई, महिलाओं ने लिया बढ-चढ कर भाग

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। आजादी से पूर्व सन् 1857 की क्रांति के समय लाडनूं को विद्रोहियों के हमले से बचाने में प्रमुख भूमिका निभाने वाली वीर महिला सुजा बाई राजपुरोहित की जयंती पर यहां पहली पट्टी स्थित ओसवाल सभा भवन में एक कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में साहस एवं वीरता के प्रतीक वीर रमणी राजपुरोहित सुजा बाईसा के जीवन व कार्य को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में सुजा बाई के प्रेरणाप्रद जीवन का स्मरण करते हुए नारी शक्ति को निडरता एवं साहस की प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया एवं महिलाओं से आह्वान किया गया कि वे हर परिस्थिति का डटकर सामना करें। कार्यक्रम में अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने सूजा बाईसा को अपना आदर्श बनाकर हर साल जन्मोत्सव को भव्य स्वरूप में मनाने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में रेणु कोचर, सपना भंसाली, राज कोचर, मंजू बैद, कंचन चौरडिया, अंजना शर्मा, दिव्या माथुर, दिलबर माथुर, ज्योति राजपुरोहित, भव्या राजपुरोहित, सरिता राजपुरोहित, हीर राजपुरोहित आदि महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रज्ञा राजपुरोहित ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में बच्चों में संस्कारों के निर्माण के लिए पांच दिवसीय राष्ट्रीय शिविर का आयोजन, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के तत्वावधान में आचार्यश्री महाश्रमण के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now