4 मार्च को वसुंधरा राजे के जन्मोत्सव में भाग लेने सालासर जाएंगे कार्यकर्ता, सघन जन सम्पर्क में जुटे विभिन्न भाजपा नेता

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

4 मार्च को वसुंधरा राजे के जन्मोत्सव में भाग लेने सालासर जाएंगे कार्यकर्ता,

सघन जन सम्पर्क में जुटे विभिन्न भाजपा नेता

लाडनूं। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के अपने जन्मदिव समारोह में भाग लेने के लिए 4 मार्च को सालासर आगमन पर लाडनूं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आगामी 4 मार्च को सालासर धाम पहुंचने का आह्वान करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश सिंह राठौड़ रायधना ने लाडनूं के मीठडी मंडल क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से अपील की। राठौड़ ने ग्राम लाछड़ी, मीठड़ी, फिरवासी, उदरासर, अनेसरिया, रायधना आदि गांवों का दौरा करके सघन जन सम्पर्क किया और सभी कार्यकर्ताओं को राजे के जन्मोत्सव पर सालासर धाम में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। राठौड़ के साथ वरिष्ठ कार्यकर्ता कसुंबी मंडल के महामंत्री अर्जुन सिंह बाकलिया, पूर्व प्रधान बजरंगसिंह लाछड़ी, नाथू सिंह शेखावत, पूर्व सरपंच मंगेजा राम, श्रवण कुमार पटवारी, नाहर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह आदि भी थे।

कार्यकताओं की बैठक

इधर गढ परिसर में स्थित भाजपा कार्यलय में पूर्व विधायक मनोहरसिंह की अध्यक्षता मंे आयोजित एक बैठक में एडवोकेट गोरधनसिंह डाबड़ी ने बताया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का इस बार जन्मदिन 4 मार्च को सालासर में मनाया जाएगा। इस अवसर पर वसुंधरा राजे सालासर में जनसभा को सम्बोधित भी करेंगी। इसमें भाग लेने के लिए लाडनूं से पूर्व विधायक मनोहरसिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सालासर जाएंगे। इसके लिए कार्यकर्ताओ को कार्यभार सम्बंधी जिम्मेदारियां सौंपी गई है। बैठक में पार्षद इदरीश खान ने कहा कि लाडनूं में पूर्व विधायक मनोहरसिंह के कार्यकाल में जितने भी महत्वपूर्ण विकास के कार्य हुए, उन्हें क्षेत्र की जनता सदैव याद रखेगी। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के जन्मदिन लाडनूं से हजारों कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होकर इसके लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित करेंगे। बैठक में कुंवर करणीसिंह, पूर्व शहरमण्डल अध्यक्ष नीतेश माथुर, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश शर्मा, पन्नालाल गुर्जर जसवंतगढ़, पूर्व सरपंच भवानीसिंह घिरडोदा, प्रतापसिंह कोयल, एडवोकेट गोरधनसिंह डाबड़ी, पार्षद इदरीश खान, मोहनसिंह चैहान, झबरसिंह रोजा, पूर्व सरपंच भंवरसिंह बड़गुर्जर बालसमन्द, पूर्व सरपंच रणवीरसिंह ध्यावा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रमेश चैधरी खामियाद, जवाना राम, भाजपा एससी मोर्चा अध्यक्ष गंगाराम रेगर, बार संघ पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट रविन्द्रसिंह दुजार, मदनगोपाल नवहाल, मनोज शर्मा सुनारी, सत्येन्द्रसिंह छप्पारा, ललित नारायण सोनी, रूबल बड़जात्या, विष्णु भोजक, मुकेशसिंह बीदावत, लादूदास कसुम्बी, महावीरसिंह समना, जावेद खान, शौकीन सिलावट, सुरेन्द्रसिंह सोनू, बंशीलाल सुईवाल मंगलपुरा, दीपक सेन आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now