‘एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य’ को साकार करने के लिए योग- गजेन्द्र सिंह, विश्व योग दिवस पर सामुहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

‘एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य’ को साकार करने के लिए योग- गजेन्द्र सिंह,

विश्व योग दिवस पर सामुहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

लाडनूं। भाजपा के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ओड़ींट ने कहा कि इस वर्ष योग दिवस 2023 की थीम ‘वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग’ है जो ‘एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य’ के लिए हमारी साझा आकांक्षा को खूबसूरती से दर्शाता है। योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और योग के महत्व को समझाने के लिए हर साल योग दिवस मनाया जाता है। आध्यात्मिक उन्नयन, शारीरिक व मानसिक सशक्तिकरण एवं ‘ऊर्जावान व स्वस्थ भारत’ के निर्माण हेतु योग को अपने जीवन में अपनाएं, इसके प्रति अन्य लोगों को भी जागरूक करने हेतु संकल्पित हो। माधव महाविद्यालय के परिहार सभागार में विश्व योग दिवस पर आयोजित योग कार्यक्रम में योग प्रशिक्षिका कुमारी सलोनी शर्मा के मार्गदर्शन में सभी ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम मे भाजपा मंडल अध्यक्ष मुरलीधर सोनी, महामंत्री राजेश शर्मा, अंजनी कुमार सारस्वत, किसान मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल प्रजापत, पार्षद बच्छराज नागपुरिया, दिलीप टाक, देवाराम पटेल, महेंद्र सेठी, डॉ. सुभाष पाण्डेय, नरसीचरण माथुर, प्रसन्न टाक, दीनदयाल आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं-डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-गोदारा गैंग के 3 गुर्गे लाडनूं से गिरफ्तार, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम, रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण व राहुल रणाउ एवं उनकी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पुलिस थाना कुचामनसिटी, मकराना, परबतसर एवं लाडनूं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now