अचानक ब्रेक लगाने पर हाईवे पर ट्रक के पीछे चल रहा टैंकर घुसने से ड्राइवर घायल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

झरड़िया गांव के पास हुआ  हादसा

 लाडनूं  (अशरफ खान)। नागौर-सालासर नेशनल हाईवे संख्या 58 पर हुए एक सड़क हादसे में एक टैंकर चालक गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद घायल को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। नेशनल हाईवे सं. 58 पर झरड़िया गांव के पास दौड़ रहे एक ट्रक द्वारा अचानक ब्रेक लगा देने पर उसके पीछे चल रहा टैंकर ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में घायल हुआ टैंकर ड्राइवर बाड़मेर का निवासी है।

सूचना मिलते ही नेशनल हाईवे की टीम ने मौके पर पहुंचकर एम्बुलेंस की मदद से घायल चालक को निम्बी जोधां के सरकारी अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया, जहां पर उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now