पुलिस ने दबिश देकर 6 जुआरियों को पकड़ कर जुआ राशि व ताश पतियां बरामद की

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

Ladnun kalamkala.in। स्थानीय पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए 6 जुआरियों को धरपकड़ करके उनके कब्जे से 12 हजार 300 रूपए जुआ राशि एवं जुआ खेलने के लिए प्रयुक्त की जा रही ताश पतियों को बरामद किया है। थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह कमांडो ने बताया कि यहां रेलवे स्टेशन रोड पर मुख्य सड़क पर बिजली के खम्भे के नीचे बैठ कर जुआ खेलने की सूचना मिलने पर शहर की गश्त पर निकले हुए पुलिस दल को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उन्हें घेर कर छह जनों को दबोच लिया और उनके कब्जे से जुआ खेलने के लिए प्रयोग में लाए जा रहे 12300 रूपए नकद और ताश पतियां बरामद करके उन्हें गिरफ्तार किया। पकड़े गए मुलजिमानों में मोहम्मद उमर पुत्र मो. आरिफ व्यापारी, निवासी गली नं. 32 तेली रोड, इरफान पुत्र महबूब खां सिलावट निवासी गली नं. 22 तेली रोड, अमीर खां पुत्र शौकत शोरगर निवासी गली नं. 9 तेली रोड, आरिफ पुत्र युसुफ सिलावट निवासी गली नं. 26 तेली रोड, आरिफ पुत्र नत्थू सांईं निवासी रेलवे फाटक के पास लाडनूं एवं मौसिम पुत्र लालखां सिलावट निवासी पावर हाउस के पीछे लाडनूं शामिल हैं।

यह कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह कमांडो के नेतृत्व में एचसी गजेन्द्र सिंह, सिपाही सुरेन्द्र सिंह, बाबूलाल, रामधन, शुभकरण व जितेन्द्र कुमार शामिल रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now