अकता दिवस पर खुली रही मांस की दुकानें, राज्य सरकार के आदेशों की खुली अवहेलना, प्रशासन ने पहले दिन चेतावनी देकर कार्यवाही के दिये थे निर्देश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अकता दिवस पर खुली रही मांस की दुकानें,

राज्य सरकार के आदेशों की खुली अवहेलना,

प्रशासन ने पहले दिन चेतावनी देकर कार्यवाही के दिये थे निर्देश

लाडनूं (लक्ष्मण सिंह चारण)। जैन समाज के महापर्व संवत्सरी एवं सनातन हिंदू धर्म के गणेश चतुर्थी महोत्सव के अवसर पर बुधवार को राज्य सरकार ने अकता दिवस घोषित करते हुए इस दिन मांस-मछली की दुकानें बंद रखने के सख्त आदेश जारी किये थे। इसके बावजूद नगर में अधिकांश मीट की दुकानें खुली रही तथा खुलेआम मांस का विक्रय होता रहा।

एसडीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

स्थानीय जैन समाज के लोगों ने इसका विरोध दर्ज करवाते हुए उपखंड अधिकारी अनिल गढ़वाल को फोन पर सूचित किया तो नियमों की अवहेलना करने वाले मीट व्यापारियों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। अकता दिवस पर मांस की दुकानें खुली रखने की जानकारी मिलने पर डॉ. सुरेन्द्र भास्कर ने पालिका के एसआई संजय बारासा को भेजकर नियमों का उल्लघंन करने वाले मांस विक्रेताओं की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

गौरतलब है कि राज्य सरकार के निर्देशों की पालना में स्थानीय तहसीलदार डॉ. सुरेन्द्र भास्कर ने मंगलवार को समस्त मांस विक्रेताओं को बुधवार के दिन दुकानें बंद रखने की हिदायत देते हुए इन आदेशों की सख्ती से पालना के लिए पाबंद किया था।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now