आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया अन्नप्राशन दिवस

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। बच्चों को बेहतर पोषण प्रदान कराने के उद्देश्य से आँगनवाड़ी केंद्र वार्ड सं. 17 मूण्डवा पर अन्नप्राशन दिवस मनाया गया। इस दौरान 6 माह पूर्ण कर चुके शिशु हसनेन, महबूब को अनुपूरक आहार का सेवन कराया गया। उपस्थित महिलाओं व अभिभावकों को कार्यकर्ता द्वारा बच्चों के लिए 6 माह बाद ऊपरी आहार के जरूरत के विषय में जानकारी दी गई स 6 से 9 माह के शिशु को दिन भर में 200 ग्राम सुपाच्य मसला हुआ खाना, 9 से 12 माह के लिए 300 ग्राम मसला हुआ ठोस खाना, 12 से 24 माह में 500 ग्राम खाना खिलाने की सलाह दी गई। अभिभावकों को दैनिक आहार में हरि सब्जी, दाल सब्जी और पीले फल को शामिल करने की बात भी कही। शिशु को पर्याप्त ऊपरी आहार देने के साथ साथ स्तनपान जारी रखें, शिशु के भूख लगने के संकेतों को समझे,जबरदस्ती आहार न दें, दिन में थोड़ा-थोड़ा खिलाने का प्रयास करें स भोजन पकाने व खिलाने से पहले अपने और शिशु के हाथ जरूर धोएं स शिशु के वज़न और लंबाई पर नियमित निगरानी रखें इस हेतु आँगनवाड़ी केंद्र पर सुविधा उपलब्ध है। इस दौरान जानकी, मुमताज, जमीला, राबिया, नसीम, फरजाना, छोटी, खैरुनी आदि महिलाएँ अन्नप्राशन रही।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

जनता और पुलिस के मध्य सामंजस्य स्थापित करने और अपराधों को कम करने में रहती है सीएलजी सदस्यों की महत्ती भूमिका- एसपी ज्ञानचंद यादव, लाडनूं पुलिस थाने में ईदुल जुहा के अवसर पर एसपी ने स्वयं ली सीएलजी की बैठक, लाडनूं में हुआ भव्य स्वागत

शहर चुनें

Follow Us Now