कांग्रेस ने फिर जताया अपने खास करीबियों पर भरोसा, सीएम गहलोत और बघेल को दी गुजरात-हिमाचल की जिम्मेदारी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

नयी दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने दोनों राज्यों में चुनाव के लिए अपने वरिष्ठ नेताओं को यह जिम्मेदारी दी है। इसमें राजस्थान सीएम अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
कांग्रेस ने एक बार फिर अपने खास करीबियों पर भरोसा जताते हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पर्यवेक्षकों (Observers) की नियुक्ति का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस पार्टी ने दोनों राज्यों में चुनाव के लिए अपने वरिष्ठ नेताओं को यह जिम्मेदारी दी है। इसमें राजस्थान सीएम अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

गुजरात में कांग्रेस पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान सीएम और वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत को गुजरात चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वहीं राज्य के पूर्व राज्य मंत्री मिलिंद देवड़ा और छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव को पश्चिमी राज्य के आगामी चुनाव के लिए पर्यवेक्षक के पद पर नियुक्त किया है। सोनिया गांधी ने यह नियुक्ति की है।

हिमाचल में कांग्रेस पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

देश की सबसे पुरानी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल को वरिष्ठ पर्यवेक्षक चुना है और राजस्थान से पार्टी के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट और पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा को हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि गुजरात और हिमाचल चुनाव के लिए नियुक्त किए गए उपरोक्त वरिष्ठ पर्यवेक्षकों और पर्यवेक्षकों को तत्काल प्रभाव से पद पर नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है, इस साल के अंत में दिसंबर महीने में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। जहां दोनों जगहों पर बीजेपी की सरकार है। गुजरात में भूपेंद्र पटेल और हिमाचल में जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं-डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-गोदारा गैंग के 3 गुर्गे लाडनूं से गिरफ्तार, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम, रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण व राहुल रणाउ एवं उनकी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पुलिस थाना कुचामनसिटी, मकराना, परबतसर एवं लाडनूं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now