आंगनबाड़ी वर्कर्स व मानदेयकर्मियों की बैठक आयोजित न्यूनतम मानदेय 21 हजार मासिक करने को लेकर ज्ञापन सौंपा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आंगनबाड़ी वर्कर्स व मानदेयकर्मियों की बैठक आयोजित

न्यूनतम मानदेय 21 हजार मासिक करने को लेकर ज्ञापन सौंपा

लाडनूं। kalamkala.in स्थानीय किसान छात्रावास में आंगनबाड़ी वर्कर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन की ब्लॉक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी घिरडोदा मीठा निवासी विमला डूडी को सौंपी गईं। इसके अलावा बैठक में आंगनबाड़ी वर्कर्स का न्यूनतम मानदेय 21 हजार रूपये करने सहित कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र के बिंदुओं पर अमल करने की मांग उठाई गई।
बैठक को महिला नेता माया कंवर धोलिया
रालोद नेता इलियास खान, किसान नेता पन्नाराम भामू, राजेंद्र शर्मा रताऊ, इंटट नेतख मेहराम धोलिया, रामपाल धोलिया, संयुक्त कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद घिंटाला, शिक्षक संघ (अम्बेडकर) के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्राराम मेहरा, प्रबोधक नेता रामेश्वर पुनिया, भंवरलाल ढाका आदि ने सम्बोधित किया। बैठक के पश्चात् सभी महिलाएं व नेतृत्व के लोग नारे लगाते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे और राज्य व केंद्र सरकार के नाम के ज्ञापन उपखंड अधिकारी अनिल कुमार गढ़वाल को सौंपे।
इस दौरान आशा सहयोगिनियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं व साथिनों की स्थानीय समस्याओं पर चर्चा कर राहत देने व समय पर विभागीय कार्य करने की बात रखी गई। इस दौरान मांगीलाल ठोलिया, रामेश्वर पटेल, हनुमानराम, भंवरी देवी, मंजू, पुष्पा, छोटी एवं रत्न कंवर अनेसरिया, मो. मुस्ताक खां कायमखानी, गायत्री, हीरा राम रिणवा कृष्णपुरा, रामदेवा राम लेखाकार व बोदूराम गुर्जर आदि किसान, कर्मचारी, शिक्षक व मानदेयकर्मी मौजूद थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बच्चों में सत्य, अहिंसा, ईमानदारी, अनुशासन और नैतिकता के संस्कार विकसित करने जरूरी- मुनिश्री कमल कुमार, लाडनूं की केसरदेवी स्कूल में समर कैंप के समापन पर दिया अणुव्रतों को आचरण में उतारने का संदेश

नगर पालिका ने जलसेवा की, पिलाया लोगों को शीतल शुद्ध जल, प्राचीन जलस्रोत राहू कुआं पर पूजन व सफाई की, बीसथम्भा छत्रियों व तुलसीराम स्मारक पर भी पूजन व श्रमदान किया, वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान कार्यक्रम में हुआ विविध कार्यक्रमों का आयोजन

रास्ते पर जबरन कब्जे को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन लोगों ने किया मां-बेटे को बुरी तरह घायल, पिटाई के साथ किया घर पर पथराव, घायलों को बनाया उनके ही घर में बंधक, मौके पर लाडनूं पुलिस ने आकर छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया

पुलिस और अन्य विभाग मिल कर चलाएंगे 1 से 30 जून तक बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मुलन हेतु विशेष अभियान “उमंग-VII” एसपी ज्ञानचंद यादव ने ली सभी विभागों व एनजीओ के साथ विशेष बैठक, पुलिस थानावार किया गया टीमों का गठन

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, पीड़िता के साथ आरोपी के वीडियो हुए थे वायरल, बाल कल्याण समिति ने दी पुलिस को सूचना, जसवंतगढ पुलिस ने पीड़िता व उसकी माता के इंकार के बावजूद जुटाए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य

शहर चुनें

Follow Us Now