कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में मटकी फोड़ प्रतियोगिता व झांकियां

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। मूण्डवा में स्थित संस्कार बाल निकेतन माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमल राव ने कहा कि भगवान कृष्ण ने हमें अपने कर्त्तव्य कर्म करने की शिक्षा दी है। छात्रों को प्रेरित किया कि वे ऐसे कार्यक्रम में तत्परता से भाग लें। सभी को पर्व की बधाई देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक लाडमोहम्मद खोखर ने बच्चों को कृष्ण जन्म से जुड़ी पौराणिक कथाओं को बताया। इसके साथ ही विद्यालय के व्यवस्थापक रहमान देवड़ा ने कृष्ण के नटवर स्वभाव, माखन चोर, घटनाओं के बताया। इसके साथ झांकी प्रदर्शन किया गया तथा मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान अब्दुल रहमान देवड़ा, लाडमोहम्मद खोखर, देवेन्द्र पाराशर, कमल राव, सिरदार खत्री, मुराद खान, रुस्तम खोखर, महेंद्र पंवार, मो. सलाउद्दीन जिंदरान, गणपत संखवाया, मधुबाला पाराशर , प्रियंका, भारती, मनीष सैन, सोयब कुरैशी आदि मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now