खामियाद हत्या प्रकरण में तीन दिन बाद धरनार्थियों व पुलिस-प्रशासन के बीच समझौता हुआ, शव का पोस्टमार्टम किया, मांगों को पूरा करने के लिए दिया 21 दिनों का अल्टीमेटम, फिर दिया जाएगा एसडीओ के सामने धरना

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

खामियाद हत्या प्रकरण में तीन दिन बाद धरनार्थियों व पुलिस-प्रशासन के बीच समझौता हुआ, शव का पोस्टमार्टम किया, धरना उठाया,

मांगों को पूरा करने के लिए दिया 21 दिनों का अल्टीमेटम, फिर दिया जाएगा एसडीओ के सामने धरना

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। खामियाद के अपहरण और हत्या के चार दिनों बाद अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे परिजनों, ग्रामीणों व सामाजिक संगठनों द्वारा धरने के तीसरे दिन कहीं जाकर पुलिस व प्रशासन के साथ वार्ता के बाद समझौते होकर धरना हटाया गया और मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया जा सका। सूर्यास्त हो जाने से शव का अंतिम संस्कार गुरूवार को किया जा सकेगा। समझौते में दर्ज मुकदमे में शीघ्र गिरफ्तारी, उचित मुआवजा व सरकारी सहायता, मृतक की पुत्री को नौकरी, आवासीय भूमि का स्वामित्व देने आदि पर सहमति बनी। धरनार्थियों ने पुलिस व प्रशासन को 21 दिनों का समय देते हुए धरना समाप्त किया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर प्रशासन उनकी सातों मांगों पर खरा नही उतरता हैं और पुलिस हत्या के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नही कर पाती है, तो 21 दिन बाद उपखंड कार्यालय के सामने वापिस धरना दिया जायेगा।

इस प्रकार बनी परस्पर हमति

इस सम्बंध में उपखंड अधिकारी सुप्रिया कालेर, तहसीलदार सुरेन्द्र भास्कर, पुलिस उप अधीक्षक राजेन्द्र बुरड़क, थानाधिकारी मुकेश कुमार वर्मा और मृतक के परिजनों व सामाजिक कार्यकर्ताओं मंजीतपाल सिंह सांवराद, हरिराम मेहरड़ा, नंदकिशोर स्वामी आदि के बीच समझौता वार्ता हुई। समझौते में तय किया गया कि प्रकरण की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम का गठन किया गया है, जो शीघ्र ही मामले का खुलासा करेगी। उपखंड अधिकारी सुप्रिया ने बताया कि उन्होंने सर्व समाज की ओर से प्राप्त ज्ञापन को जिला कलक्टर को भिजवाया जाकर प्रेमाराम बावरी हत्याकाण्ड में पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए आर्थिक सहायता दिलाये जाने की आवश्यकता बताई गई है। एसडीएम ने सात सूत्री मांग पत्र की एक-एक मांग पर प्रशासन द्वारा की जाने वाली कार्यवाही से अवगत करवाया।

इस प्रकार की गई ज्ञापन की मांगें पूरी

एसडीएम सुप्रिया कालेर ने बताया कि हत्या की एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। थानाधिकारी ने पांच लोगों को डिटेन किया है, उनसे पूछताछ चल रही है, शीघ्र ही गिरफ्तारी हो सकेगी। मृतक की पुत्री को नगर पालिका में कंप्यूटर आपरेटर पद पर नियुक्ति दी जाएगी, इसके लिए आवश्यक है कि कोर्स करके वह क्वालिफाइड हो, आवासीय भूमि का पट्टा जारी किए जाने के बारे में मकान की जमीन अगोर की होने के कारण आबादी विस्तार प्रस्ताव कलेक्टर को भेजे जाने, विधिक सेवा प्राधिकरण से सहायता के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ आवेदन भिजवाए जाने तथा मृतक की पत्नी को पेंशन, बच्चों को पालनहार योजना का लाभ और सरकार से उचित मुआवजे का प्रस्ताव भेजा जा रहा है।

गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस दल का गठन

इधर एसपी ने एक आदेश जारी कर लाडनूं के प्रकरण संख्या 56 दिनांक 19.02.2024 अन्तर्गत धारा 302 भादस की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए प्रकरण में फरार चल रहे, वांछित आरोपियों की दस्तयाबी के लिये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन सिटी श्यामलाल (आरपीएस) के सुपरविजन व वृताधिकारी राजेन्द्र बुरडक (आरपीएस) लाडनूं के नेतृत्व में एक टीम जाकर प्रकरण में मुल्जिमान पतारसी कर शीघ्र दस्तयाब करने व टीम द्वारा की गई कार्यवाही की प्रगति रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिए हैं। इस टीम में लाडनूं थानाधिकारी मुकेश कुमार वर्मा (पुलिस निरीक्षक), हेड कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह, कांस्टेबल रामचन्द्र, सुरेन्द्र सिंह, केशाराम, कमलेश, रवि बारूपाल, साईबर सैल के हेड कांस्टेबल प्रेमप्रकाश, कांस्टेबल ताराचंद व पुलिस नियंत्रण कक्ष के आत्माराम को शामिल किया गया है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील एवं सतर्क है पुलिस- आपात स्थिति में महिलाओं को त्वरित सहायता के लिए जिला पुलिस ने जारी किए व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530413387, 24X7 सक्रिय रहेगी यह हेल्पलाइन, छेड़छाड़, उत्पीड़न, स्टॉकिंग अथवा अन्य आपात स्थिति में कॉल / व्हॉट्सएप के माध्यम से मिलेगी तुरंत पुलिस सहायता

गर्मियों में पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं रहे- कन्हैयालाल चौधरी, प्रभारी मंत्री ने ग्राम रथ अभियान के तहत लाडनूं के गेनाणा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now