लाडनूं में श्रमिको ने सुरक्षा की शपथ ली

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में श्रमिको ने सुरक्षा की शपथ ली

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम के तहत आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार जैन तथा अधिशाषी अभियंता प्रतिभा के निर्देशन में सीवरेज परियोजना के तहत एसटीपी प्रथम पर कार्यरत श्रमिकों को सुरक्षा शपथ दिलाकर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
रूडीप के सहायक अभियंता जितेन्द्र ने कहा कि सुरक्षा ही जीवन है, इसलिए सभी श्रमिक साथी कार्य स्थल पर सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करे। लापरवाही नही करे और आसपास साफ-सफाई रखे, जिससे बीमारियों से बचाव किया जा सके। रुडिप केंप के असलम खान ने श्रमिकों को सुरक्षा की शपथ दिलाते हुए कहा कि श्रमिकों को सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए। सभी इसे अपनी जिम्मेदारी समझे, साथ ही स्वच्छता का भी पूरा ध्यान रखें। इस सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला में मालविका के कैलाश सुपरवाइजर एसओटी रामकिशोर श्रमिक राजकुमारी, मालती, राकेश, निर्भय सहित सभी श्रमिक उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

शहर चुनें

Follow Us Now