खेत में बनी पानी की डिग्गी में गिरने से बेड़ के युवक की मौत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

खेत में बनी पानी की डिग्गी में गिरने से बेड़ के युवक की मौत

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम बेड़ के एक युवक की पानी की डिग्गी में गिरने से मृत्यु होने का मामला सामने आया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरजीत (35) पुत्र सुखदेव जाट निवासी बेड़ की अपने खेत में बनी डिग्गी में गिरने से मृत्यु हो गई। यह हादसा बुधवार को दोपहर बाद हुआ। डिग्गी में गिरे सुरजीत को निकाला जाकर यहां राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां मेडिकल टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। निम्बी जोधां पुलिस ने इस हादसे की रिपोर्ट बनाकर मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया है। शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को किया जाएगा। थानाधिकारी रामेश्वर लाल ने मौके पर पहुंच कर जायजा भी लिया। मामले की जांच पोस्टमार्टम के पश्चात आगे बढ़ पाएगी‌।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लोगों को काम के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े, सभी विभाग त्वरित कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाएं- करणीसिंह, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण, जनसुनवाई की, ईओ बोले- स्ट्रीट लाइटों के दुरुस्तीकरण और मानसून तैयारी में नालों की निरन्तर सफाई एवं जल निकासी की जा रही है सुनिश्चित

लाडनूं के 2-2 किमी के एरिया में घूम-घूम कर गौ सेवा में जुटे हैं करणी गौरक्षक सेवा टीम के सदस्य, भाजपा ने किया टीम का स्वागत पिछले 80 दिनों से कर रहे हैं गायों के चारा-पानी की व्यवस्था : खिला-पिला रहे हैं चारा, हरी पुलियां, तरबूज, ककड़ी पानी आदि

शहर चुनें

Follow Us Now