फोटोग्राफी, रील मेकिंग और केस स्टडीज कॉन्टेस्ट में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 31 मार्च तक आरयूआईडीपी की वेबसाइट और सोशल मीडिया पर दिये लिंक या क्यूआर कोड द्वारा अपलोड कर सकेंगे फोटोज, रील्स और केस स्टडीज

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

फोटोग्राफी, रील मेकिंग और केस स्टडीज कॉन्टेस्ट में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी,

31 मार्च तक आरयूआईडीपी की वेबसाइट और सोशल मीडिया पर दिये लिंक या क्यूआर कोड द्वारा अपलोड कर सकेंगे फोटोज, रील्स और केस स्टडीज

लाडनूं/ जयपुर (kalamkala.in)। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के फोटोग्राफी, रील मेकिंग और केस स्टडीज कॉन्टेस्ट में भाग लेने वाले प्रतिभागी अब 31 मार्च तक इन प्रतियोगिताओं में आवेदन कर सकेंगे। आरयूआईडीपी ने फोटोग्राफी एण्ड रील मेकिंग कॉन्टेस्ट और केस स्टडीज कॉन्टेस्ट में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 मार्च कर दी है। एशियाई विकास बैंक द्वारा वित्त पोषित बाह्य सहायता परियोजना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आरयूआईडीपी सिल्वर जुबली ‘फोटोग्राफी एण्ड रील मेकिंग कॉन्टेस्ट’ और ‘केस स्टडीज कॉन्टेस्ट फॉर इनोवेटिव इंजीनियरिंग सोल्यूशन्स’ का आयोजन किया जा रहा है, जिनका आगाज परियोजना निदेशक पीयूष सामरिया द्वारा 12 फरवरी को किया गया था। इस अवसर पर दोनों प्रतियोगिताओं के पोस्टर्स का विमोचन भी किया गया था। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिये परियोजना की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स फेसबुक, इन्स्टाग्राम और एक्स पर दिये लिंक और क्यूआर कोड के जरिये प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी ली जा सकती है और फोटोज, रील्स एवं केस स्टडीज को अपलोड किया जा सकता है।
फोटोग्राफी एण्ड रील मेकिंग प्रतियोगिता का थीम ‘क्रिएटिंग अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर, चेंजिग लाइव्’ रखा गया है। प्रतियोगिता में भेजे जाने वाले फोटोज या रील्स, परियोजना द्वारा किये जा रहे पेयजल आपूर्ति और सीवरेज कार्यों और उनसे होने वाले लाभों पर केन्द्रित होने चाहिये। फोटोग्राफ या रील्स आरयूआईडीपी के प्रोजेक्ट शहरों में खींचे या रिकार्ड किये गये हों एवं रील्स की अवधि एक मिनट से अधिक नहीं होनी चाहिये। प्रतियोगिता में फोटोग्राफी के लिये ज्यूरी द्वारा चुने गये विजेताओं के लिये प्रथम पुरस्कार पच्चीस हजार, द्वितीय पुरस्कार पन्द्रह हजार व तृतीय पुरस्कार दस हजार रूपये का रखा गया है। इसके अलावा पाँच हजार रूपये की राशि के 10 सांत्वना पुरस्कार भी दिये जायेंगे। फोटोग्राफी एण्ड रील मेकिंग कॉन्टेस्ट में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब दिनांक 31 मार्च कर दी गयी है। केस स्टडीज कॉन्टेस्ट फॉर इनोवेटिव इंजीनियरिंग सोल्यूशन्स के अंतर्गत शहरी क्षेत्र में जल संरक्षण, ट्रीटेड वेस्टवाटर के पुर्नउपयोग और एन.आर.डब्ल्यू. कम करने से संबंधित इनोवेटिव इंजीनियरिंग सोल्यूशन्स से संबंधित केस स्टडीज आमंत्रित की गयी हैं। इंजीनियरिंग के छात्र, पास आउट छात्र, इंजीनियरिंग कॉलेज के टीचर्स व थीम से संबंधित क्षेत्र के स्टार्टअप्स में कार्यरत इंजीनियर्स अपनी केस स्टडीज भेज सकते हैं। केस स्टडी ऑरिजनल होनी चाहिये और कहीं भी प्रकाशित नहीं की गई हो। ज्यूरी द्वारा चुनी गई बेहतरीन केस स्टडीज के लिये प्रथम पुरस्कार 50 हजार रूपये, द्वितीय पुरस्कार 25 हजार रूपये, और तृतीय पुरस्कार 15 हजार रूपये रखा गया है। इस प्रतियोगिता के लिये आवेदन की भी अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 मार्च कर दी है। दोनों ही प्रतियोगिताओं के लिये आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिये और उसकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिये। गौरतलब है कि परियोजना द्वारा चतुर्थ चरण के अंतर्गत 41 शहरों में आधारभूत विकास कार्य किये जा रहे हैं जिनमे पेयजल आपूर्ति, सीवरेज, फीकल स्लज एण्ड सेप्टेज मैनेजमेन्ट, ड्रेनेज एवं शहरी सौन्दर्यीकरण कार्य शामिल हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों की जियो टैगिंग हो, सभी शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं घर-घर कचरा संग्रहण को व्यवस्थित किया जाए, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कार्य शीघ्र पूरा करें, जिला कलक्टर ने नगरीय निकायों की योजनाओं व कार्यों की समीक्षा कर दिए निर्देश

लाडनूं: हत्या कर फरार होने के मामले का इस तरह हुआ पटाक्षेप- बेहतर टीम वर्क, समन्वय, फील्ड इंटेलीजेस व सायबर सहयोग से पुलिस ने हत्या कर फरार हुए आरोपी को विदेश भागने से पहले पकड़ा, पुलिस की जिला विशेष शाखा ने आरोपी प्रेमाराम जाट बेड़ के विरूद्ध एल.ओ.सी. जारी करवा कर टीमें भेज कर दिल्ली से दबोचा

शहर चुनें

Follow Us Now