खेल को खेल की भावना से खेलें व स्वस्थ प्रतिस्पर्धा रखें- विकास बुरड़क,  हुड़ास व मीठड़ी में में ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का हुआ शुभारम्भ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं। ग्राम हुडास व मीठड़ी में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ सोमवार को किया गया। हुडास में शहीद किशोरसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ध्वजारोहण के साथ अतिथियों ने प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। समारोह के मुख्य अतिथि युवा नेता विकास बुरड़क थे तथा विशिष्ट अतिथि केशाराम हुड्डा व बांगड़ कॉलेज डीडवाना के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र जेवरिया थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विकास बुरड़क ने खेल प्रतियोगिता के शुभारम्भ करने की घोषणा करने से पूर्व कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेलों में हमेशा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि केशाराम हुड्डा ने कहा कि खेल जीवन के किए बहुत जरूरी है। खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। प्रतियोगिता संयोजक श्रवण कुमार मेघवाल ने प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी। शारीरिक शिक्षक रमेश कुमार पोटलिया ने प्रतियोगिता में प्रतिदिन होने वाले खेलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता 29 से 1 सितंबर तक चलेगी, इसमें खो खो, क्रिकेट, कबड्डी, शूटिंग बॉल, बॉलीबॉल, टेबल टेनिस के खेल आयोजित होंगे। विजेता टीम ब्लॉक स्तर पर 12 सितंबर को आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में शामिल होंगे।


कबड्डी प्रतियोगिता से किया शुभारम्भ
राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ कबड्डी प्रतियोगिता से किया गया। इसमें बॉयज टीम हुड़ास तथा गर्ल्स टीम विजेता रही। इस मौके पर सहसंयोजक गोरधन राम भाकर, व्याख्याता तुलसीराम, पिंकी सैन, अयूब खान, सुरेन्द्र जैन, रामावतार उपाध्याय, रामसिंह, मांगीलाल बावरी, निवेदिता सैन, रफीक छिम्पा, मांगूसिंह, मंजू सिखवाल, केशाराम, छोटाराम भारी, बाबूलाल मेघवाल, मोहनसिंह, मंजू बाला, सुशीला स्वामी, कंचन कंवर सहित ग्रामीण व विद्यार्थी मौजूद थे। मंच संचालन हर्षवर्द्धन नांदू ने किया।

मीठड़ी में भी किया गया शुभारम्भ

तहसील के ग्राम मीठड़ी मारवाड़ में ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय किया गया। शुभारम्भ समारोह के मुख्य अतिथि सुनील भड़ेच, भंवरलाल गुर्जर, ओम साहू, दौलत अग्रवाल, राजेन्द्र बाजारी, राकेश गाड़ोदिया, ताराचंद कृषि अधिकारी एवं कैप्टन मनवर खान थे तथा विशिष्ट अतिथि हितेश सिंह झाझडिया, हरिकृष्ण आलडीया, भागचंद पटवारी, विनय कुमार, कन्हैयालाल जोशी, भंवरलाल जाखड़, डॉ. रामदयाल आलडिया, जुगल किशोर, विजय शर्मा, प्रधानाचार्य राकेश मीणा, गिरधारी स्वामी, रामनिवास, मोहन जाखड़, राजूलाल स्वामी, विजय सैनी, परमेश्वर लाल, चंद्राराम मेहरा, महेंद्र पंवार, ओमप्रकाश मीणा, रवि शर्मा, भंवरसिंह, विरेन्द्रसिंह, बिजेंद्र महला, नाथूसिंह, मंजू, चंपा, विकेश, दुर्गा जाखड़, परमेश्वर, ग्रामीण, खिलाड़ी एवं बच्चे उपस्थित रहे। ग्रामीण ओलंपिक खेल से स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर एवं युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहन मिलेगा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now