- मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। गांव रूण सहित आसपास के सभी गांवो में इन दिनों लंपी बीमारी से ग्रस्त गायों की अकाल मृत्यु हो रही है और काफी गायें इस बीमारी की चपेट में आ रही है। इससे पशुपालक बेहद परेशान हैं। सभी समाज के लोग इन गायों में बीमारी से बचाव के लिए अपनी-अपनी ओर से प्रयास कर रहे हैं। गांव रूण के मुस्लिमों ने मौलाना साहब के सानिध्य में शुक्रवार को जुमे की नमाज में गायों को बीमारी से बचाव के लिए विशेष दुआ मांगी। गौरतलब है कि इस बीमारी से बचाव के लिए हिंदू भाई भी मंदिरों में भजन-कीर्तन व सत्संग सहित धार्मिक अनुष्ठान गांव-गांव में करवा रहे हैं।







