गोचर भूमि पर हो रहे कब्जों को लेकर कलेक्टर को दिया ज्ञापन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

खेण के ग्रामीणों ने गायों के चरागाह, तालाब में पानी की आवक बंद होन की जताई आशंका

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। निकटवर्ती गांव खेण के ग्रामीणों ने गत मंगलवार को नागौर कलेक्टर को ज्ञापन देकर बताया है कि गांव की असवारी नाडी व जाजड़ा तालाब की खसरा नम्बर 270, 271.व 274 जो गौचर व अंगोर भूमि है इस भूमि पर कई लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। लोगों ने अतिक्रमण भूमि पर अपने बाड़े बना लिए हैं, कहीं कांटे डाल रखे है, कहीं पत्थर डाल दिये है, कहीं तारबंदी व कहीं पट्टियां खड़ी कर गौचर व अंगोर को घेर रखा है।
कलेक्टर को दिए ज्ञापन मे ग्रामीणों सहित ईनाणा सरपंच रोज व उपप्रधान प्रतिनिधि ईनाणिया ने बताया कि अगर इस प्रकार लगातार हो रहे अतिक्रमण पर कार्यवाही नही हुई, तो अतिक्रमण करने वालों की हिम्मत बढ़ती रहेगी व आने वाले दिनों में चारों तरफ केवल अतिक्रमण ही नजर आयेगा तथा गोवंश व अन्य पालतू आवारा जानवरों के चरने की जगह की समस्या खड़ी हो जायेगी। नाडी तालाब में आने वाले पानी का मार्ग अवरूद्ध हो जायेगा। वर्तमान में जहां अंधाधुंध अतिक्रमण हो रहा है तथा अतिक्रमण करने की लोगों में होड़ मची है। उसी स्थानों से ही नाडी तालाब में पानी की आवक होती है। साथ ही राजकीय विद्यालय के पूर्व व दक्षिण दिशा की ओर बरसाती पानी भरे रहने के कारण मोहल्लेवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बरसात का पानी कई महीनों तक पड़ा रहने से काई जम जाने से फिसलन होती है। मोहल्लेवासी आये दिन गिरते रहते हैं। लम्बे समय से पानी के पड़े रहने से बदबू आती रहती है। मक्खी मच्छर पैदा होने से रोग फैलने का डर सताता रहता है।
पिछले सरपंच के कार्यकाल में सात-आठ साल पहले बने सीसी ब्लाक पर किसी प्रकार की नाली व ढलान नही है, जिसके कारण यह समस्या है। मीडिया में भी समस्या सम्बन्धित खबरे छप चुकी है तथा सरपंच तहसीलदार कलेक्टर सबको समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीण भीखाराम, डावरराम ईनाणिया, पेमाराम राव, जगन्नाथ भाणु, रामपाल, पोकरराम, हडमानराम, सुरेश चौधरी, सुरेश ईनाणिया, श्रवण राव, महेंद्र राव, जगदीश, राजुराम, दिनेश ईनाणिया, श्रवण ईनाणिया, गोविन्दसिंह कविया, गणपत, ईनाणा सरपंच रूपाराम रोज व मूंडवा पंचायत समिति उपप्रधान प्रतिनिधि व युवा समाजसेवी नेता राजेश ईनाणिया आदि कलेक्टर कार्यालय में मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

तीन दिनों में पुलिस करेगी सरफराज हत्याकांड के मुख्य आरोपी अरबाज को गिरफ्तार, अब तक 4 जनों को किया डिटेन, मृतक का शव तीसरे दिन सौंपा परिजनों को, आश्वासन के बाद हटाया धरना, गुरुवार रात को चाकू मारकर की थी सरफराज की हत्या

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

शहर चुनें

Follow Us Now