गौशाला का किया औचक निरीक्षण, लम्पी रोकथाम हेतु गौसेवकों ने दी 71000 रुपये की राहत सामग्री

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गौशाला का किया औचक निरीक्षण, लम्पी रोकथाम हेतु गौसेवकों ने दी 71000 रुपये की राहत सामग्री

कुचेरा (रिपोर्टर महबूब खोखर)। कस्बे के नागौर रोड स्थित महादेव गौशाला शनिवार को औचक निरीक्षण किया गया और गौवंशों के रखरखाव की स्थिति देखी। डॉ. रामस्वरूप तोषनीवाल, प्रेमचंद सारण व राजेन्द्र डूकिया द्वारा निरीक्षण के दौरान लम्पी रोग के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए गौशाला प्रबंधक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा बिमार गायों को अलग कर उनका उपचार किया।

गौशाला अध्यक्ष प्रेमाराम कड़वासरा ने जानकारी दी कि गौभक्त भक्तिराम मारुका व रामरतन डूकिया द्वारा संयुक्त रूप से पचास हजार रुपये और पूर्व पार्षद रामकुवार मारुका की तरफ से इक्कीस हजार रुपये की राहत सामग्री प्रदान की गई। इस दौरान कोषाध्यक्ष प्रकाश रिणवा, भूराराम, दिनेश, रामलाल मारुका, रामकुवार बांगड़ा, अजयपाल डूकिया, तेजाराम, नरेंद्र सिंघाटिया, ओमप्रकाश शर्मा सहित गौभक्तों ने हाइपोक्लोराइड व फिनाइल का छिड़काव किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now