मोहर्रम के त्यौहार को लेकर कुचेरा थाना अधिकारी विमला चौधरी की अध्यक्षता में सीएलजी की मीटिंग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

कुचेरा (रिपोर्टर महबूब खोखर)। मोहर्रम के त्यौहार को लेकर कुचेरा थाना में सीएलजी की बैठक हुई। बैठक में थानाधिकारी विमला चौधरी ने कहा कि मोहर्रम का त्यौहार शांति और भाईचारे के साथ मनाएं। सीएलजी सदस्यों की मीटिंग मोहर्रम कमेटी के पीर सैयद शाहिद हुसैन, मोहम्मद अली, किशोर पुरी, जय किशन घांची, सुनील जोशी, मनोहर पंडित, अब्बास अली, मोहम्मद इदरीश तगाला, दीपक सोनी, आत्माराम, बबलू खान, अनिल परिहार, याकूब छिंपा आदि उपस्थित रहे।

सीएलजी की इस मीटिंग में बबलू खान बताया कि आवारा पशुओं के कारण सड़क पर चारों ओर आतंक छाया रहता है, जिससे रात्रि के समय में आने वाले वाहनों को मृत पशु व आवारा पशु सड़क पर बैठे रहने से आए दिन एक्सीडेंट होते रहते हैं।
पीर सैयद शाहिद हुसैन ने थानाधिकारी विमला चौधरी को मोहर्रम का निकलने का रास्ता बताया। मोहर्रम कत्ल की रात को 11 बजे इमामबाड़ा से होते हुए सुलेमान सहित पीर बाबा की दरगाह बड़ा बाजार छोटा बाजार होते हुए छिंपो की मस्जिद तक जाता है, वही कुचेरा थाना अधिकारी ने त्योहारों के अवसर पर हिन्दू, मुस्लिम त्यौहारों मोहर्रम, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी आदि पर्वो पर शहर में शांति, सौहार्द, भाईचारे से मनाने एवं कानून व्यवस्था कायम रखने की अपील की।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

लाडनूं के हाईवे पर भोले दा ढाबा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, विशाल भंडारा में दिन भर गूंजती है धार्मिक स्वर-लहरियां, पिछले साल की ही तरह बाबा की बीज से दशमी तक रूणीचा यात्रियों की मची है धूम, प्रतिदिन सैंकड़ों लोग उठा रहे हैं भंडारा का लाभ

शहर चुनें

Follow Us Now