ठाकुर बालसिंह ट्रस्ट करेगा लाडनूं बस स्टेंड की ऐतिहासिक छत्रियों का उद्धार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
ट्रस्ट के चुनाव में करणी सिंह अध्यक्ष व पूर्व न्यायाधीश लक्ष्मण सिंह रायधणा संरक्षक बने 
लाडनूं। ठाकुर बालसिंह ट्रस्ट बोर्ड की बैठक मुख्य ट्रस्टी मनोहर सिंह की अध्यक्षता में करणी पैलेस में आयोजित की गई। बैठक में ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें मुख्य ट्रस्टी मनोहर सिंह, ट्रस्ट अध्यक्ष करणी सिंह, उपाध्यक्ष रूपसिंह राठौड़, पूर्व न्यायाधीश लक्ष्मण सिंह रायधणा को संरक्षक मनोनीत किया गया। सचिव पद पर एडवोकेट गोविन्द सिंह कसुम्बी, कोषाध्यक्ष मोहन सिंह जोधा, कार्यक्रम संयोजक गोविन्द सिंह जोधा को मनोनीत किया गया।
इसी तरह कार्यकारी सदस्यों के रूप में राजश्री शेखावत, पदमसिंह रोडू एडवोकेट हिम्मतसिंह दुजार, लादू सिंह धुड़िला, प्रताप सिंह कोयल, भवानीसिंह लाछड़ी, ईश्वरसिंह तंवरा, एडवोकेट दिलीप सिंह सांडास, सूरजसिंह रोझा, अनिता शेखावत कसुम्बी, रघुवीर सिंह खानपुर, संग्रामसिंह डाबड़ी, एडवोकेट रविन्द्र सिंह जोधा दुजार को नियुक्त किया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में कर्नल राजेन्द्र सिंह जोधा को शामिल किया गया है।
उपाध्यक्ष रूपसिंह राठौड़ ने बताया कि ट्रस्ट को मेहरानगढ़ ट्रस्ट जोधपुर से सम्बद्ध करवाया जाएगा। इसके अलावा बस स्टेण्ड स्थित ऐतिहासिक छतरियों के विकास में प्रभावी कार्यवाही किये जाने का निर्णय लिया।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

तीन दिनों में पुलिस करेगी सरफराज हत्याकांड के मुख्य आरोपी अरबाज को गिरफ्तार, अब तक 4 जनों को किया डिटेन, मृतक का शव तीसरे दिन सौंपा परिजनों को, आश्वासन के बाद हटाया धरना, गुरुवार रात को चाकू मारकर की थी सरफराज की हत्या

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now