हर घर तिरंगा कार्यक्रम से देश में राष्ट्रभक्ति की लहर चली- पूजा कपिल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के लाडनूं प्रवास पर कार्यक्रम आयोजित
लाडनूं। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम की महिला राष्ट्रीय संयोजक पूजा कपिल मिश्रा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तिरंगे के अभियान द्वारा सम्पूर्ण देश में राष्ट्र प्रेम की लहर पैदा कर दी है। तिरंगा घर-घर लगाने से देश के नागरिक को लगातार 3 दिनों तक अपने घर पर सुबह तिरंगा लगाए जाने का खुशी का अवसर मिला है। वे अपने एक दिवसीय प्रवास में लाडनूं आई थी। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने यहां रैली निकाल कर लोगों को तिरंगे झंडे वितरित किए तथा सबको अपने घरों पर तिरंगा लगाने केलिए प्रेरित किया। महिला कार्यकर्ताओं ने रैली में भाजपा, अपने नेताओं और राष्ट्रीय भावनाओं से ओतप्रोत नारे लगाए। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने यहां स्वर्णिम भारत कॉलोनी में मोर्चा की कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करके जन-जन में राष्ट्रीयता की भावनाएं भरने की और जागृति लाने की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर स्थानीय भाजपा महिला मोर्चा द्वारा उनका सम्मान किया गया। मिश्रा प्रवास के दौरान जैन विश्व भारती में प्रवास कर रहे जैन मुनि से भेंट कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया। उन्होंने जैन विश्व भारती में अखिल भारतीय तेरापंथ कन्या मंडल को भी सबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ओड़ींट ने आजादी के अमृत महोत्सव पर शहीदों व आजादी के दीवानों के घटनाओं को लोगों तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रजनी गावडिया ने बताया कि कुचामन में 1000 से ज्यादा महिलाएं तिरंगे की साड़ी पहनकर देश का मान बढ़ाएगी। उनके साथ महिला मोर्चा की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष व पूर्व जिलाध्यक्ष सुमित्रा आर्य, महिला मोर्चा महामंत्री अन्नपूर्णा, अनुपमा कुमावत, कलावती गट्टानी, सुमन सोनी, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अंजू मिश्रा, जिला महामंत्री सुनीता वर्मा, भाजपा उपाध्यक्ष अंजना शर्मा, नाथूराम कालेरा, मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष रेणु कोचर, पार्षद लूणकरण शर्मा, विजयलक्ष्मी पारीक, दिलभर माथुर, नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जगदीश प्रसाद पारीक, भाजपा मण्डल महामंत्री राजेश शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष चेतन भोजक, लोकेंद्र सिंह नरुका, अजित पारीक, प्रसन्न टाक आदि उपस्थित रहे।
kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में विभिन्न सड़क कार्यों के लिए 10 करोड़ 93 लाख की स्वीकृति, 44.40 किमी मिसिंग सड़कें व नोन पेचेबल सड़कें बनेंगी, मुख्यमंत्री भजन लाल व उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के प्रति जताया पूरे क्षेत्र की जनता की तरफ से आभार

‘विकसित राजस्थान- 2047’ की ओर बढ़ते कदम- लाडनूं शहर पर खर्च होंगे 26.81 करोड़ रुपए, विकास की विभिन्न योजनाओं पर होगा कार्य रूडीप के 5वें चरण को लेकर लाडनूं के जनप्रतिनिधियों व अन्य स्टेकहोल्डर्स से ‘संवाद कार्यक्रम’ 6 अगस्त को, पंचायत समिति सभागार में होगा संवाद कार्यक्रम

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now