डांस बार और केसिनो से 13 महिलाओं सहित 84 लोग गिरफ्तार,  पकड़े गए लोगों में पुलिस इंस्पेक्टर, तहसीलदार व प्रोफेसर तक शामिल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

डांस बार और केसिनो से 13 महिलाओं सहित 84 लोग गिरफ्तार, 
पकड़े गए लोगों में पुलिस इंस्पेक्टर, तहसीलदार व प्रोफेसर तक शामिल
जयपुर। कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने जयसिंहपुरा खोर थाना इलाके में स्थित फार्म हाउस सायपुरा बाग में कार्रवाई कर अंतरराज्यीय केसिनो और डांसबार का खुलासा किया है। यहां बाहरी राज्यों से हाईप्रोफाइल लोगों को बुलाकर अवैध रूप से केसिनो व डांस बार चलाया जा रहा था। टीम ने यहां से इंवेट संचालक सहित 71 आरोपियों और 13 महिलाओं को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से नौ हुक्का, 21 जोड़ी ताशपत्ती, 7 टेबल, 44 अंग्रेजी शराब व 66 बीयर की बोतल, 14 लग्जरी कार, एक ट्रक और 23 लाख 71408 रुपए नकद बरामद किया है।

फार्म हाउस सायपुरा बाग में चल रहे इस डांस बार में हर तरह का जुआ व हुक्का भी

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) अजयपाल लाम्बा ने बताया कि जयपुर शहर में केसिनो, डांस बार और जुआ खेलने वालों के खिलाफ एक टीम का गठन किया गया। टीम ने सूचना पर जयसिंहपुरा खोर थानाक्षेत्र के फार्म हाउस सायपुरा बाग में दबिश देकर अवैध रूप से केसिनो, डांस बार और सट्टा संचालन कर ताश पत्तों पर रुपयों का दांव लगाकर खाईवाली करते पाए जाने पर संचालक और महिलाओं सहित 84 लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि नरेश मल्होत्रा उर्फ राहुल उर्फ बबलू अपने बेटे मनवेश के साथ मिलकर ये केसिनो चलाता था। जयपुर शहर में मोतीडूंगरी निवासी आरोपी किशन जयपुर शहर में होटल, खाना-पान और इवेंट की सभी व्यवस्थाएं करवाता है। आरोपी मोहित सोनी सायपुरा बाग रिसोर्ट का मैनेजर है। इसे भी पकड़ा गया है। गिरफ्तार आरोपित मनीष शर्मा जो मेरठ का रहने वाला है, देश के अलग-अलग शहरों में इस तरह के इवेंट करता है। आरोपी मनीष शर्मा के अलग-अलग शहरों के जुआरियों के सम्पर्क में रहता था। इसने पहले नेपाल में इवेंट करवाया था। टीम ने जो लोग पकड़े हैं वे तेलंगाना, हरियाणा, पंजाब, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली व महाराष्ट्र के हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एक कनार्टक पुलिस का इंस्पेक्टर अन्जया, एक तहसीलदार श्री नाथ (बैंगलोर) एवं कॉलेज प्रोफेसर केएल रमेश को भी गिरफ्तार किया गया है। इस तरह से इंवेट कर हाईप्रोफाइल और देश के अलग-अलग इलाकों से जुआरियों को बुलाया जाता था।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में ‘देव दर्शन आशीर्वाद यात्रा’ और संत रविदास रज-कलश रथ समानता यात्रा आयोजित, तिरंगा झंडे लहराते हुए निकले भाजपा कार्यकर्ता, डेढ दर्जन से अधिक देवालयों में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने किए देव दर्शन, लिया जनता का आशीर्वाद, दिया समानता और विकास का संदेश

अपहरण कर ले जाई गई नाबालिग बालिका को जसवंतगढ पुलिस ने मात्र 72 घंटों में मोमासर से किया दस्तयाब, गिरफ्तार मुलजिम रतनलाल बावरी का लिया पुलिस रिमांड, उसके अन्य साथियों और अर्टिगा वाहन की पूछताछ जारी

आजादी के बाद से ही रेल सुविधाओं से उपेक्षित रखा जा रहा है रतनगढ़-डेगाना खंड के लाडनूं-डीडवाना का विस्तृत क्षेत्र, रेलवे सलाहकार रहे अनिल खटेड़ ने कहा- रेलवे अधिकारी उतरे हुए हैं मनमानी पर, बेतुके तर्क रख कर जनता को कर रहे भ्रमित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now