देश में 100 नए स्टार्टअप और 500 नए उत्पाद प्राप्त किए जाएंगे

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

देश में 100 नए स्टार्टअप और 500 नए उत्पाद प्राप्त किए जाएंगे
एडिटिव मेन्युफेक्चरिंग पर राष्ट्रीय रणनीति पर व्याख्यान
लाडनूं। जैन विश्वभारती संस्थान के शिक्षा विभाग में ‘एडिटिव मेन्युफेक्चरिंग’ पर जारी की गई राष्ट्रीय रणनीति को समझने के लिए दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में विभागाध्यक्ष प्रो. बीएल जैन की अध्यक्षता में भौतिक शास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर खुशाला जांगिड़ ने एडिटिव मेन्युफेक्चरिंग का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि एडिटिव मेन्युफेक्चरिंग वस्तुओं के कार्यशील मॉडल बनाने की विधि है, जिसमें सॉफ्टवेयर की सहायता से 3डी प्रिंटर को निर्देश देकर वसतुओं का विर्निमाण किया जाता है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय रणनीति का उद्देश्य स्थानीय उद्योगों की कमियों को दूर करना, वैश्विक 3डी विनिर्माण में भारत की स्थिति को आगे बढाना तथा 100 नए स्टार्टअप, 500 नए उत्पाद आदि को प्राप्त करना है। अध्यक्षता करते हुए प्रो. जैन ने बताया कि विज्ञान ने दैनिक जीवन में क्रांतिकारी बदलाव ला दिए हैं, जो मानव जीवन की बहुत सी कठिनाइयों को सरल बना देता है। उन्होंने छात्राध्यापिकाओं को नई तकनीक को जानने-समझने के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें सर्वांगीण विकास में सहायक बताया। कार्यक्रम में डा. अमिता जैन, डा. अजीत पाठक, खुशाला जांगिड़ आदि सभी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now