निम्बी जोधां पुलिस ने पकड़े बजरी से भरे दो डम्पर, एक खुनखुना में भी पकड़ा गया, तीनों ड्राइवर गिरफ्तार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निम्बी जोधां पुलिस ने पकड़े बजरी से भरे दो डम्पर, एक खुनखुना में भी पकड़ा गया, तीनों ड्राइवर गिरफ्तार

लाडनूं (kalamkala.in)। पुलिस द्वारा अवैध खनन व बजरी परिवहन के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए निम्बी जोधां और खुनखुना में प्रभावी कार्रवाई की जाकर अवैध बजरी परिवहन करते हुए बजरी से भरे हुए तीन डम्पर जब्त किये। इन तीनों डम्पर चालकों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें पुलिस थाना निम्बी जोधा द्वारा दो डम्पर व पुलिस थाना खुनखुना द्वारा एक डम्पर जब्त किया गया है।

इस तरह की निम्बी पुलिस ने कार्रवाई

निम्बी जोधां में इस कार्रवाई के तहत जिला स्पेशल टीम एवं थानाधिकारी हरिकृष्ण तंवर उ.नि. ने मय जाप्ता प्राप्त सूचना के अनुसार निम्बी जोधां पुलिया पर बजरी से भरे हुए आते दिखाई दिये दो डम्परों को रूकवाकर चैक किया गया एवं दोनों डम्परों के चालकों से बजरी परिवहन करने के संबंध में वैध रवन्ना/ रॉयल्टी पर्ची/ परमिट के बारे में पूछताछ की गई, तो दोनों चालकों के पास बजरी परिवहन करने के वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। इस पर दोनों अवैध रूप से बजरी से भरे हुए डम्परों को डिटेन कर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा करवाया एवं खनिज विभाग को सूचना दी गई। खनिज विभाग के अधिकारियों द्वार रिपोर्ट देने पर प्रकरण संख्या 26/2025 धारा 303 (2) बीएनएस व 4/21 एमएमआरडी एक्ट, प्रकरण संख्या 27/2025 धारा 303 (2) बीएनएस व 4/21 एमएमआरडी एक्ट में पंजीबद्ध कर पृथक-पृथक प्रकरण वार दोनों मुल्जिमानों अर्जुनराम पुत्र दयालराम जाट निवासी झाड़ेली, थाना सुरपालिया और पुरखाराम पुत्र हरदेवाराम जाट निवासी भासीणा, पुलिस थाना सुजानगढ सदर को गिरफ्तार किया गया। मामले की पूरी जांच-पड़ताल की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान निम्बी जोधां में जिला स्पेशल टीम इंचार्ज राजेश मीणा मय टीम सदस्य तथा थानाधिकारी हरिकृष्ण तंवर, कांस्टेबल रामकुंवार, जसुराम व शिवराज शामिल रहे।

खुनखुना में भी पकड़ा बजरी से भरा डम्पर

इसी प्रकार पुलिस थाना खुनखुना के हेड कांस्टेबल छगनलाल ने मय जाप्ता के गश्त के दौरान खुनखुना से रुवां जाने वाले डामर सड़क पर एक डम्पर नं. आरजे 37 जीए 7384 रुवां की तरफ से आता हुआ नजर आया। डम्पर का चालक पुलिस गाड़ी को देखकर डम्पर को अचानक तेज रफ्तार में चलाने लगा। डम्पर के चालक को हाथ का इशारा देकर रुकवाया। डम्पर चालक मोतीराम पुत्र मांगीलाल जाट निवासी लोरोली कलां, पुलिस थाना खुनखुना था। डम्पर को चैक करने पर डम्पर में बजरी भरी हुई थी। डम्पर चालक ने डम्पर में भरी हुई बजरी खनन कर परिवहन करने का रवान्ना (निर्गगन) का खनिज विभाग का खन्ना तथा लाईसेन्स, परमिट, कोई रवाना पर्ची नहीं होना बताया। इसे डम्पर वाहन में अवैध रूप से बजरी चोरी कर परिवहन कर ले जाना पाये जाने पर प्रकरण संख्या 28/2025 धारा 303 (2) बीएनएस व 4/21 एमएमआरडी एक्ट में दर्ज कर डम्पर चालक को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में खुनखुना थानाधिकारी देवीलाल के नेतृत्व में गठित टीम के सदस्यों हेड कांस्टेबल छगनलाल व राधेश्याम शामिल रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपनी ऊर्जा का उपयोग राष्ट्रहित और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए करें युवा- देवनानी, विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का लाडनूं दौरा, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के ‘दक्षिणांचल स्तरीय युवा सम्मेलन’ में हुए शामिल

शहर चुनें

Follow Us Now