हर विभाग में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं समयबद्ध कार्य निष्पादन सुनिश्चित हों- एसडीएम मीनू वर्मा, नगर पालिका, राजकीय चिकित्सालय और जलदाय विभाग का किया गया औचक निरीक्षण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हर विभाग में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं समयबद्ध कार्य निष्पादन सुनिश्चित हों- एसडीएम मीनू वर्मा,

नगर पालिका, राजकीय चिकित्सालय और जलदाय विभाग का किया गया औचक निरीक्षण

लाडनूं (kalamkala.in)। उपखंड अधिकारी श्रीमती मीनू वर्मा ने गुरुवार को लाडनूं क्षेत्र के विभिन्न राजकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उपखण्ड अधिकारी ने सभी विभागों को आमजन को प्राथमिकता देते हुए पारदर्शिता, जवाबदेही एवं समयबद्ध कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।उन्होंने नगरपालिका, राजकीय चिकित्सालय एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में अचानक पहुंच कर उनका निरीक्षण किया।

सफाई व्यवस्था में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी

नगरपालिका के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा वार्डवार सफाई कर्मचारियों पर एक अधिकारी की नियुक्ति कर समय-समय पर सफाई व्यवस्था की मॉनीटरिंग करने के निर्देश प्रदान किए। इसके अलावा उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने, नालों की नियमित सफाई, कचरा निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। एसडीएम वर्मा ने सभी बकाया पेंशनरों का सत्यापन शीघ्र करवाने के लिए भी निर्देशित किया।

दवाएं उपलब्ध रहें और अस्पताल में सभी सुविधाओं का रखा जिए खयाल

उपखंड अधिकारी वर्मा ने लाडनूं के राजकीय चिकित्सालय में किए गए निरीक्षण के दौरान दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने, चिकित्सकों एवं स्टाफ की निर्धारित समयानुसार उपस्थिति सुनिश्चित करने, मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा देने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त अस्पताल परिसर में स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, गर्मी से बचाव हेतु पंखे/कूलर आदि की समुचित व्यवस्था बनाए रखने तथा आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए।

पेयजल सप्लाई और लीकेज के काम दुरुस्त रहें, शिकायतों का त्वरित निस्तारण हों

एसडीएम मीनू वर्मा ने अपने औचक निरीक्षण के दौरान जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता को निर्देशित किया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पेयजल की सुचारु एवं नियमित सप्लाई सुनिश्चित की जाए, जल गुणवत्ता की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, अवैध कनेक्शनों के विरुद्ध कार्यवाही की जाए तथा जहां कहीं भी पाइपलाइन लीकेज पाए जाएं, उन्हें तत्काल दुरुस्त किया जाए। साथ ही शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now