अपनी ऊर्जा का उपयोग राष्ट्रहित और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए करें युवा- देवनानी, विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का लाडनूं दौरा, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के ‘दक्षिणांचल स्तरीय युवा सम्मेलन’ में हुए शामिल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अपनी ऊर्जा का उपयोग राष्ट्रहित और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए करें युवा- देवनानी,

विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का लाडनूं दौरा, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के ‘दक्षिणांचल स्तरीय युवा सम्मेलन’ में हुए शामिल

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान विधान सभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरुवार को अपने लाडनूं के प्रवास के दौरान जैन विश्व भारती में आयोजित अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के ‘दक्षिणांचल स्तरीय युवा सम्मेलन’ में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सम्मेलन में ‘नए भारत में युवाओं की भूमिका’ विषय पर उन्होंने कहा कि भारत कोई जमीन का टुकड़ा नहीं बल्कि हमारी जन्म भूमि, कर्म भूमि और पुण्य भूमि है। देश के नवनिर्माण में युवाओं की भूमिका सर्वोपरि है। उन्होंने तेरापंथ युवक परिषद के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि परिषद न केवल धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों को सहेज रही है, बल्कि रक्त दान, नशा मुक्ति और सेवा कार्यों के माध्यम से समाज को नई दिशा भी दे रही है। उन्होंने उपस्थित युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा का उपयोग राष्ट्र हित और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए करें। देवनानी ने कहा कि आचार्य महाश्रमण भी पूरे विश्व को मानवता, शांति, नैतिकता का संदेश दे रहे हैं, जिसे युवाओं को आत्मसात कर भारतीय मूल्यों को सम्पूर्ण विश्व में स्थापित करना चाहिए।

आचार्य श्री महाश्रमण से की आध्यात्मिक चर्चा

लाडनूं प्रवास के दौरान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने जैन विश्व भारती में विराजित तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्य श्री महाश्रमण के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और उनसे गहन आध्यात्मिक चर्चा करने के साथ ही राज्य की प्रगति और जनहित के कार्यों पर आचार्य श्री महाश्रमण का मार्गदर्शन प्राप्त किया। देवनानी ने यहां स्थित जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ से भी भेंट की। प्रो. दूगड़ ने उनका स्वागत किया तथा विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न प्राचीन भारतीय विधाओं के पाठ्यक्रमों, विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं, सुविधाओं और गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। विश्वविद्यालय के उत्थान को लेकर भी चर्चा की गई।इससे पूर्व लाडनूं स्थित जैन विश्व भारती पहुंचने पर उनकि सभी पदाधिकारियों, तेरापंथ समाज के प्रमुख श्रावकगण आदि द्वारा विधान सभा अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। सम्मेलन में युवा प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान परिषद के पदाधिकारियों ने संगठन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न सेवा प्रकल्पों की जानकारी साझा की। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, तेरापंथ युवक परिषद के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now