पर्यावरण संरक्षण की पुरानी व्यवस्थाओं की ओर लौटना होगा- चारण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

साहित्य अकादमी नई दिल्ली द्वारा आयोजित साहित्यिक संगोष्ठी में रचनाकारों ने रखे विचार

लाडनूं। मुकुल आकाश ।भारत सरकार के उपक्रम साहित्य अकादमी नई दिल्ली एवं सुभाष बोस उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में आयोजित परिसंवाद कार्यक्रम में प्रदेश भर के साहित्यकारों ने शिरकत की। राजस्थानी साहित्य में प्रकृति चित्रण एवं पर्यावरण चेतना विषय पर आयोजित इस कार्यशाला के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए प्रख्यात साहित्यकार व साहित्य अकादमी के राजस्थानी परामर्श मण्डल सदस्य मधु आचार्य आशावादी ने कहा कि राजस्थानी साहित्य न केवल साहित्य है बल्कि परम्पराओं और भावनाओं का सजीव मेल है। उन्होंने कहा कि वही समाज आगे बढ़ता है जहां साहित्य का सम्मान होता है।

 वरिष्ठ मुख्य अतिथि के रूप  में वरिष्ठ साहित्यकार एवं जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के सेवानिवृत हिन्दी विभागाध्यक्ष सोहनदान चारण ने कहा कि आज हमारे सामाजिक जीवन से ओरण, अघोर और गौचर जैसे व्यवस्थाऐं लुप्त हो गई है जिसके कारण पर्यावरण संतुलन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज पुनः पुराने रिवाजों और व्यवस्थाओं की ओर लौटने की आवश्यकता है। चारण ने वृक्षों को धरती का श्रृंगार मानते हुए साहित्य में देव उपमा देने की व्याख्या प्रस्तुत की। विशिष्ट वक्ता के रूप में राहुंल सांकृत्यन पुरूस्कार से सम्मानित वरिष्ठ साहित्य कार रामकुमार तिवाड़ी ने राजस्थानी साहित्य की पर्यावरण चेतना खेजड़ी वृक्ष के महत्व एवं अवदान पर विस्तृत रूप  से चर्चा की। इसी प्रकार साहित्य अकादमी के अंग्रेजी विभाग के संसपादक ज्योतिकृष्ण वर्मा ग्रामीण परिवेश में साहित्य सर्जना को व्यक्त किया वहीं साहित्य अकादमी की विस्तृत रूप रेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य भंवरलाल मील ने की। वहीं कार्यक्रम में राजस्थानी साहित्यकार दिनेश पांचाल, किरण बादल,भंवरसिंह सामोर चुरू,

गौरीशंकर प्रजापत, घनश्यामनाथ कच्छावा सुजानगढ़, डॉ रीना मेनारिया उदयपुर, भुपेंद्र ंिसंह गंगानगर, तहसीलदार सुरेंद्र भास्कर, बजरंगलाल जेठु, सीताराम सोनी, आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन शंकर आकाश ने किया। आभार व्यक्त रामगोपाल मील ने किया। इसके अलावा कार्यक्रम में पालिका उपाध्यक्ष मुकेश खीची,

भाजपा नागौर जिलाध्यक्ष गजेंद्र ंिसंह ओडिंट, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास पटेल, भाजपा नेता जगदीश पारीक, भाजपा महिला मोर्चा जिलामहामंत्री सुनीता वर्मा, रमेश सिंधी, वीरेंद्र भाटी, सुरजपाल रोड,अनूप लोहिया, मुकुल आकाश, अनूप तिवाड़ी, राजकुमार भोजक, किशोर सैन,नन्दलाल वर्मा, अंजनी कुमार सारस्वत सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में शराब ठेकेदार की चल रही है 10 अवैध ब्रांचें, आबकारी विभाग ने एक पर छापा मारा, पर अभियुक्त हाथ नहीं आया, अस्पताल और मंदिर के पास चल रही है शराब की अवैध बिक्री, बिगड़ रहा है मौहल्ले का माहौल

यह क्या हो रहा है निर्वाचन विभाग और प्रशासन की नाक के नीचे- लाडनूं नगर पालिका चुनाव की निष्पक्षता पर खतरा मंडराया, मतदाताओं में गहरा रोष, दोषी बीएलओ को कड़ी सजा मिले, वार्ड की सीमाओं को लांघ कर 3–3 किमी और नामालूम लोगों को बना डाला वोटर, बीएलओ ने खोला फर्जी मतदान का रास्ता, जोड़ डाले 1100 से अधिक फर्जी वोटर

शहर चुनें

Follow Us Now