पुलिस को जनता का सहयोग मिले तभी कानून और व्यवस्था की सही हिफाजत संभव, लाडनूं में सीएलजी की बैठक में किया नए थानाधिकारी का किया स्वागत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पुलिस को जनता का सहयोग मिले तभी कानून और व्यवस्था की सही हिफाजत संभव,

लाडनूं में सीएलजी की बैठक में किया नए थानाधिकारी का किया स्वागत

 लाडनूं। उप पुलिस अधीक्षक गोमाराम ने कहा है कि क्षेत्र में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के सम्बंध में आमजन का सहयोग आवश्यक होता है। पुलिस तो जनता के लिए व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए ही हैं और जनता के बीच रह कर ही काम करती है। उन्होंने दीपावली के त्योंहार पर यातायात, साफ-सफाई, सार्वजनिक रोशनी, अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था के लिए सम्बंधित बिजली विभाग, नगरपालिका व पुलिस को मिल कर काम करने की जरूरत बताई। वे यहां पुलिस थाने में आयोजित सीएलजी सदस्यों की बैठक में सदस्यों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर शहर में विभिन्न मुख्य स्थानों पर लगे सीसी टीवी कैमरों की स्थिति की जानकारी भी ली। उन्हें सदस्यों द्वारा बताया गया कि नगर पालिका द्वारा लगाए गए सीसी टीवी कैमरे लम्बे समय से खराब है। दुकानदारों आदि ने अपने प्रतिष्ठानों के बाहर रास्ते में सीसी टीवी कैमरे लगा रखे हैं। हाल ही यहां पुलिस थाने में पदस्थापित हुए नए थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने बैठक में अपना परिचय देते हुए कहा कि वे कानून व्यवस्था के लिए अपनी पूरी शक्ति के साथ काम करेंगे, लेकिन सभी का सहयोग भी अपेक्षित रहेगा। बैठक में सुमित्रा आर्य ने बताया कि सिवरेज के कारण शहर में अधिकांश क्षेत्रों में आवागमन बाधित है और यातायात के लिए भी परेशानियां पैदा कर रही हैं। इस पर नगर पालिका के अध्यक्ष रावत खां ने रूडीप के अधिकारियों का कह कर एक मार्ग का काम पूरा निपटाने के बाद ही आगे अन्य क्षेत्रों में काम करने के निर्देश देने और रास्तों को सही करवाने का आश्वासन दिया। सदस्यों ने दीपावली के दौरान बार-बार बिजली नहीं काटे जाने के लिए कहा, जिस पर विद्युत निगम के कनिष्ठ अभियंता राजकुमार तुनगरिया ने निगम द्वारा की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी और बताया कि दीपावली पर कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। बैठक में रोशनी, टेफिक व्यवस्था, दमकल, सफाई, गश्त आदि पर भी विचार-विमर्श करके व्यवस्थाएं बनाई रखने का भरोसा दिया गया। इस अवसर पर नए थानाधिकारी का साफा व माला पहना कर स्वागत किया गया। बिजली व पानी की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा गया। बैठक में सीओ गोमाराम, सीआई सुरेन्द्र सिंह, चेयरमेन रावत खां, बिजली विभाग के जेईएन राजकुमार, सुमित्रा आर्य, शम्भुसिंह जैतमाल, शांतिलाल रैगर, सुशील पीपलवा, नरपतसिंह गौड़, शहर काजी मोहम्मद मदनी, नूर मोहम्मद बल्खी, जेपी सैनी, अली असगर, शबीर खां, याकूब सौरगर, फैजू खां, रामेश्वर जाट, अयुब खां मोयल, दानाराम जांगिड़, बलजी बिसायती, अकरम खां, मुमताज चौपदार आदि उपस्थित थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

संगठन, शिक्षा, रोजगार और युवा नेतृत्व से ही संभव है समाज की प्रगति- प्रह्लाद राय टाक, लाडनूं में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त श्री यादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक का प्रजापति समाज ने किया भव्य स्वागत

लाडनूं के ग्राम रोडू का 15 वर्षीय गर्वित रेवाड़ बना डीडवाना जिले का एक दिन का कलेक्टर, डीडवाना प्रशासन की अनूठी पहल: आईएएस बनने का सपना देख रहे गर्वित ने संभाली जिले की कमान, एक दिन का कलेक्टर है लाइलाज बीमारी से पीड़ित, ​परिस्थितियों पर भारी पड़ा जज्बा: जिला कलेक्टर अवधेश मीना की संवेदनशील पहल, 15 साल के गर्वित को बनाया ‘एक दिन का कलेक्टर’, डचेन मस्कुलर डिस्ट्रोफी (डीएमडी) की गंभीर बीमारी से पीड़ित गर्वित है अध्ययन में मेधावी 

पुलिस ने किया लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक- बताए बचाव, सुरक्षा और कार्यवाही के तरीके, लाडनूं में लक्की डिफेंस एकेडमी और जसवंतगढ में हेप्पी क्रिएटिव लाइब्रेरी में हुए साइबर जागरूकता कार्यक्रम

शहर चुनें

Follow Us Now