प्रशासन शहरों के संग अभियान शिविर में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें- चारण अजमेर संभाग के प्रेक्षक भवंर सिंह चारण ने लिया जायजा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

प्रशासन शहरों के संग अभियान शिविर में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें- चारण

अजमेर संभाग के प्रेक्षक भवंर सिंह चारण ने लिया जायजा

मूण्डवा (न्यूज रिपोर्टर लाड मोहम्मद खोखर)। नगर पालिका मूण्डवा कार्यालय में राज्य सरकार के द्वारा संचालित प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत अजमेर संभाग के प्रेक्षक भवंर सिंह चारण ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान में घर-घर पट्टों का सर्वे करवाया जा रहा हैं। इसमें वार्ड पार्षदों की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। प्रेक्षक ने उपस्थित पार्षदों को अवगत करवाया कि इस अभियान में उनका पूर्ण सहयोग अपेक्षित हैं। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिये कि वे शिविर में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही बरतें। इस अभियान को सार्थक बनाने में सभी की भागीदारी बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। इसके लिए आप सर्वे अनुसार पट्टे से शेष रहे लोगो को जागरूक कर आवेदन करने का कार्य करवाया जावे एवं उनको नियमानुसार पट्टे जारी करने की कार्यवाही की जावे।

पटवारी को मौका दिखाया जाए

वार्ड पार्षदों ने बताया कि प्रतिबंधित भूमि का पटवारी से मौका मुआयना करवाया जावे। अधिशाषी अधिकारी पिन्टुलाल जाट ने बताया कि पालिका क्षेत्र में कृषि भूमि पर बसी काॅलोनियों का नियमानुसार मौके पर ही समाधान किया जाकर भूखण्ड धारियो को पट्टे जारी करने की कार्यवाही की जावेगी।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार इस पालिका क्षेत्र में जितनी भी योजनाऐं चलाई जा रही हैं। उनका आम जन को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिले, अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये। साथ ही आमजन को शिविर के लाभ के बारे में भी बताया, राष्ट्रीय आजीविका मिशन योजना की जानकारी भी ली गई। इस दौरान पालिका उपाध्यक्ष जगदीश, पार्षद सुरेन्द्र, घेवरराम, शंकरलाल, पालिका के कार्मिक खेमाराम, आत्माराम, सन्तोष कुमार, ओमप्रकाश गुरू, शांतिलाल, रूपेश कुमार पाराशर, गोपाल प्रसाद, प्रेम सुख खेरवा, किशन कुमार, भागीरथ गुरू, मजीद खोखर, मनीष कुमार आदि उपस्थित रहे।[the_ad id=”771″]

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपडेट न्यूज- दो बीघा जमीन को लेकर विवाद में लाठियां बरसीं, जमालपुरा में ताले तोड़ कर घुसे बदमाशों ने मचाया हुडदंग, दो से अधिक हुए घायल, मौके पर पहुंची लाडनूं पुलिस ने हालात पर काबू पाया, मौके से 8 वाहनों को किया जब्त, जमीन पर तैनात हुई पुलिस, कार्रवाई जारी 

पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने व अधिकतम मतदान के लिए कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों द्वारा माॅक पोल, ईवीएम-वीवीपैट की कार्यप्रणाली की जानकारी दी तथा पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन और निबंध प्रतियोगिताएं हुईं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now