विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए सह शैक्षिक गतिविधियां जरूरी स्काउट गाइड संघ का वार्षिक अधिवेशन व चुनाव सम्पन 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए सह शैक्षिक गतिविधियां जरूरी

स्काउट गाइड संघ का वार्षिक अधिवेशन व चुनाव सम्पन 

मूण्डवा (न्यूज रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ मारवाड़ मूंडवा का वार्षिक अधिवेशन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मूंडवा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीईओ राजेंद्र शर्मा, सीओ स्काउट असपाक पंवार, सीबीईओ गिरधर प्रसाद शर्मा एवं स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्या अनुप शेखावत ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। स्काउट परंपरा के अनुसार सभी अतिथियों का स्वागत स्कार्फ पहनाकर किया गया। अधिवेशन में सचिव द्वारा गत वर्ष के प्रतिवेदन का वाचन किया गया एवं स्थानीय संघ द्वारा आयोजित गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई। कोषाध्यक्ष तिवारी ने गत वर्ष का आय-व्यय प्रस्तुत किया। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए ओडिटर की नियुक्ति की गई। एवं 2022-23 का प्रस्तावित आय व्यय अनुमोदित करवाया गया। इस अवसर पर स्काउटर दिनेश कुमार मुण्डेल ने वार्षिक कार्यक्रम का कलेण्डर सदन के समक्ष पारित करवाने हेतु रखा। प्रधानाचार्य रामविलास राजावत ने स्काउट संबंधी अनुभव को साझा किए एवं सहशैक्षणिक गतिविधि के रूप में स्काउट कैसे चले, इस संबंध में अपनी वार्ता रखी और स्काउट गाइड गतिविधि में अधिकाधिक भाग लेने के लिए कहा और ऐसे विद्यालयों, जिनमें गतिविधि संचालित नहीं हो, उनको पंजीकृत करवा कर शुरू करना चाहिए। नागौर स्काउट सीओ असफाक पंवार ने स्काउट की विभिन्न गतिविधियों व उनके चरणों के बारे में बताया। स्काउट में शिक्षक की विभिन्न योग्यताओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। पंवार ने स्काउट व गाइड को और अधिक प्रभावशाली बनाने का आह्वान किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में राजेंद्र शर्मा सीडीईओ नागौर ने स्काउटिंग के अनुशासन कार्यशैली इत्यादि की विस्तारपूर्वक चर्चा की। शर्मा ने इस अवसर पर उपस्थित शिक्षक गणों से समर्पित भाव से छात्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। वर्तमान में हालत हो रही घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए शर्मा ने कहा कि नैतिक मूल्यों के विकास में व आदर्श नागरिक का निर्माण करने में स्काउट सबसे उत्तम माध्यम है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षण के साथ-साथ सह शैक्षिक गतिविधियों का समय-समय पर आयोजन अत्यावश्यक है। इस अवसर पर श्रीमती अनुप शेखावत ने गर्ल गाईडिंग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। और छात्राओं को अधिकाधिक से जुड़ने हेतु प्रेरित करने के लिए कहा। स्काउटर गाईडर को नियुक्ति पत्र व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। सीबीईओ गिरधर प्रसाद शर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और स्काउट की गतिविधि को रोकने अधिकाधिक संचालित करने के लिए कहा। अधिवेशन में कार्यकारिणी के चुनाव भी संपन्न हुए, जिसमें विकास सिंघवी को प्रधान चुना गया। उप प्रधान के छः पदों के लिए व प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर, दो ट्रेनिंग काउंसलर स्काउट, दो ट्रेनिंग काउंसिल गाइड का भी चुनाव किया गया। इस अवसर पर मुंदियाड़ प्राचार्य मानाराम प्रचार, गाजू प्राचार्य सत्तार खान ने भी अपने विचार व्यक्त किए। ब्लॉक के सभी स्काउटर गार्डडर ने इसमें भाग लिया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पिकअप की केबिन पर सवारियां बैठा कर तेज गति, लापरवाही और लहराते हुए गलत दिशा में वाहन चलाने वाला गिरफ्तार और वाहन जब्त, पुलिस ने गश्त के दौरान निम्बी तिराहे पर निम्बी की तरफ जाते लोगों की जान जोखिम में डाल रहे वाहन को पकड़ा

मोहर्रम पर की जाएगी ड्रोन से निगरानी, सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने और गलत पोस्ट करने वालों पर कसी जाएगी नकेल, एसपी ने मोहर्रम ताजिया और अन्य त्योंहारों के मद्देनजर रखी सीएलजी व शांति समिति सदस्यों की बैठक

बढ़ती उम्र में पूर्ण स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है योग के आसन, प्राणायाम, यौगिक क्रियाएं एवं अनुकूल आहार- एसडीएम ममता लहुआ, लाडनूं में विश्व योग दिवस पर उपखंड स्तरीय कार्यक्रम में योगाभ्यास के लिए उमड़े लोग

शहर चुनें

Follow Us Now