बीएसएनएल का आजादी ऑफर अब 15 सितम्बर तक, 1 रुपए में मिलेगी 4जी सेवा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बीएसएनएल का आजादी ऑफर अब 15 सितम्बर तक, 1 रुपए में मिलेगी 4जी सेवा

लाडनूं (kalamkala.in)। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर लॉन्च किए गए उपभोक्ताओं के लिए विशेष आजादी ऑफर को 15 सितम्बर तक बढ़ा दिया है। पहले कंपनी की इस योजना की अंतिम तिथि 31 अगस्त थी, लेकिन उपभोक्ताओं की मांग और लोकप्रियता को देखते हुए इसे 15 दिन और बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इस विशेष फ्रीडम प्लान के अंतर्गत नए उपभोक्ताओं को मात्र 1 रुपए में 30 दिन की वैधता के साथ प्रतिदिन 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

स्वदेशी संचार सुविधा एवं 4 जी का लाभ उठाएं

नागौर दूरसंचार जिले के उपमहाप्रबंधक हरिचरण ने जानकारी देते हुए बताया कि बीएसएनएल की 4जी सेवा शुरू हो चुकी है और इसे तेजी से विस्तार दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह ऑफर उपभोक्ताओं को सस्ती दरों में बेहतर और स्वदेशी संचार सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

बीएसएनएल की नई सिम खरीदें या करवाएं पोर्टेबिलिटी

लाडनूं के कनिष्ठ दूरसंचार अधिकारी हजारीमल राहड़ ने बताया कि यह सुविधा उपभोक्ता बीएसएनएल कार्यालय या अधिकृत रिटेलर से नई सिम खरीदकर अथवा मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह योजना खास तौर पर नए उपभोक्ताओं को जोड़ने और 4जी नेटवर्क की गुणवत्ता से लाभान्वित कराने के उद्देश्य से चलाई गई है। बीएसएनएल अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वे इस ऑफर का लाभ उठाकर अपने संचार अनुभव को और बेहतर बनाएं। यह योजना केवल 15 सितम्बर तक उपलब्ध रहेगी। उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठाकर न केवल किफायती दरों में मोबाइल सेवाएं ले सकेंगे बल्कि देश की स्वदेशी 4जी तकनीक से भी जुड़ पाएंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हाई-कैफीन एनर्जी ड्रिंक पर कसा शिकंजा, एनर्जी ड्रिंक के नाम पर बेची जा रही है हाई कैफीन बेवरेज, छोटी खाटू में खंडेलवाल एजेंसी से कैफिनेटेड बेवरेज पेप्सिको स्ट्रिंग एनर्जी ड्रिंक के 15,780 बोतले /कैन सीज किए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now