बीमार गायों को कंधों पर उठाकर इलाज के लिए ले जाने में जुटे हैं गौ भक्त

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। पंचायत समिति मूंडवा के गांव असावरी में गौमाताओं को लम्पी बीमारी से बचाने के लिए गौ सेवकों की युवा टीम पूरी मेहनत कर ने में जुटी है। टीम के सदस्यों ने बताया कि इस गंभीर बीमारी से ग्रसित उन गायों को, जो चलने-फिरने में असमर्थ हैं, उन्हें अपने कंधे पर उठाकर इलाज के लिए ले जा रहे रविन्द्र कड़ेला और लक्ष्मण ताडा भाणु पिछले 2 दिनों से अपनी टीम के साथ लगे हुए हैं। वे आधा-आधा किलोमीटर का सफर गौमाता को कंधों पर लेकर तय कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से सहायता मिले या नहीं, लेकिन हमारी टीम अपनी ओर से तन, मन और धन से सहायता कर रही है। सरपंच मांगीलाल ग्वाला ने बताया कि कहीं पर भी ऐसी बीमार गाय नजर आती हैं, तो ग्राम पंचायत को तुरंत सूचना देवें और जिनके घरेलू जानवर बीमार हैं, तो चिकित्सक को बुलाकर इलाज करवाएं। ग्रामीणों ने बताया कि इस बीमारी से असावरी, रूण सहित आसपास के गांवो में मरने वाली गायों का अंबार लग गया है। सरकार को इस लम्पी बीमारी की रोकथाम करने के लिए जल्द से जल्द कदम उठाना चाहिए। ग्रामीण भागीरथ सोनी और सुखदेव खुड़खुड़िया ने बताया कि सांसद और विधायक को भी हमने गौमाता को इस बीमारी से बचाने के लिए पत्र लिखा है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने व अधिकतम मतदान के लिए कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों द्वारा माॅक पोल, ईवीएम-वीवीपैट की कार्यप्रणाली की जानकारी दी तथा पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन और निबंध प्रतियोगिताएं हुईं

महिलाओं की उड़ान को थमने नहीं दें, उनके लिए सुरक्षित वातावरण में समाज सहयोग करे- पुलिस महानिदेशक मालिनी अग्रवाल, डीडवाना-कुचामन जिला पुलिस का ‘महिला सुरक्षा संकल्प अभियान समारोह पूर्वक सम्पन्न

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now