मनोयोग पूर्वक मंत्रजाप करने से शक्तियां प्रकट होती हैं- साध्वीश्री प्रबलयशा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जप दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

लाडनूं। पर्युषण महापर्व के छट्ठे दिन ’जप दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आचार्य महाश्रमण की विदुषी शिष्या हाकम साध्वी प्रबलयशा के सानिध्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साध्वीश्री ने कहा कि विभिन्न मंत्र विविध शक्तियों का खजाना हैं। इन मंत्रों का मनोयोग पूर्वक जाप करने से इनकी सारी शक्तियां धीरे-धीरे जपकर्त्ता में प्रकट होने लगती हैं। मंत्र-जप से आत्म शक्ति बढ़ती है। इस अवसर पर साध्वी-वृंद ने गीतिका के माध्यम से जप की महिमा बतलाई और कहा कि मंत्र-जप करने से तन-मन और काय की व्याधियां दूर होती हैं। कार्यक्रम में काफी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now