‘एक पेड़ मां के नाम’ को किया सार्थक, लाडनूं के रैगर श्मशान भूमि में लगाए पेड़

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

‘एक पेड़ मां के नाम’ को किया सार्थक, लाडनूं के रैगर श्मशान भूमि में लगाए पेड़

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं की वरिष्ठतम कर्मठ पार्षद और समाजसेविका श्रीमती सुमित्रा आर्य द्वारा आयोजित पौधा वितरण कार्यक्रम की सार्थकता सामने आने लगी है। आर्य के यहां से ले जाए गए विभिन्न फलों और फूलों के पौधों का रोपण क्षेत्र के लाडनूं शहर सहित तहसील भर के विभिन्न ग्रामों में मंदिर परिसरों, विद्यालयों, श्मशान भूमियों, खेत-खलिहान, घर-नोहरा आदि में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत सबने मिलकर उत्साह पूर्वक पेड़ लगाए और उन्हें नियमित रूप से सिंचित करने और पूरी देखभाल करने का संकल्प भी लिया। इसीके तहत स्थानीय रैगर समाज लाडनूं के मुक्ति धाम (श्मशान भूमि) में सुमित्रा आर्य के यहां से प्राप्त विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। इस पौधारोपण कार्य में मदनलाल पटवारी, प्रकाश चन्द मौर्य, गोपाल, कन्हैयालाल तुनगरिया, मंगतु राम, शंकर लाल आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now