मूण्डवा में मनोनीत पार्षदों को उपखंड अधिकारी ने दिलवाई शपथ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। राज्य सरकार द्वारा मारवाड़ मूण्डवा नगरपालिका के लिए मनोनीत किए गए 6 पार्षदों को मंगलवार को उपखंड अधिकारी सुनील पंवार ने शपथ दिलवाई। मनोनीत पार्षदों में किशनाराम मेघवाल, गीता काला, श्याम सुंदर राव, विजेंद्र तंबोलिया, शौकीन खोकर व अशरफ को शपथ दिलवाई गई। उपखंड कार्यालय में आयोजित इस शपथ-समारोह में पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री हाजी हबीबुर्रहमान अशरफी लाम्बा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम सदावत, मूंडवा तहसीलदार मनीराम खीचड,़ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पिंटू लाल जाट, पंचायत समिति के विकास अधिकारी मनवीर बेनीवाल सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात मनोनीत पार्षदों का शहर में जुलूस निकाला गया। जुलूस में शहरवासियों ने मनोनीत पार्षदों को पुष्पमालाएं पहनाई एवं पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। गाजे-बाजे के साथ इन सभी मनोनीत पार्षदों को उनके निवास स्थान तक पहुंचाया गया। इस अवसर पर शहरवासियों ने जुलूस में नाच-गाकर खुशियों का इजहार किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की उड़ान को थमने नहीं दें, उनके लिए सुरक्षित वातावरण में समाज सहयोग करे- पुलिस महानिदेशक मालिनी अग्रवाल, डीडवाना-कुचामन जिला पुलिस का ‘महिला सुरक्षा संकल्प अभियान समारोह पूर्वक सम्पन्न

लाडनूं क्षेत्र में ‘देव दर्शन आशीर्वाद यात्रा’ और संत रविदास रज-कलश रथ समानता यात्रा आयोजित, तिरंगा झंडे लहराते हुए निकले भाजपा कार्यकर्ता, डेढ दर्जन से अधिक देवालयों में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने किए देव दर्शन, लिया जनता का आशीर्वाद, दिया समानता और विकास का संदेश

अपहरण कर ले जाई गई नाबालिग बालिका को जसवंतगढ पुलिस ने मात्र 72 घंटों में मोमासर से किया दस्तयाब, गिरफ्तार मुलजिम रतनलाल बावरी का लिया पुलिस रिमांड, उसके अन्य साथियों और अर्टिगा वाहन की पूछताछ जारी

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now