रोडवेज यात्रियों को अब मिलेंगे डेबिट-क्रेडिट कार्ड से भी टिकट 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शीघ्र शुरू होने जा रही है ऑनलाइन टिकट खरीद की सुविधा

चूरू। रोडवेज यात्रियों को ऑनलाइन टिकट खरीद की सुविधा जल्द देने जा रहा है। यात्री डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भी टिकट खरीद सकेंगे। इसके लिए एसबीआई ने राेडवेज काे प्रस्ताव भेजा है। दोनों में सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है, जल्द ही यह सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके लिए भुगतान किसी भी बैंक के डेबिट-क्रेडिट कार्ड से हाे सकेगा। इस ऑनलाइन भुगतान करने पर यात्री को कुछ अतिरिक्त चार्ज देना होगा। डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर 100 रुपए पर 4 रुपए और क्रेडिट कार्ड से 100 रुपए के टिकट पर 9 रुपए अतिरिक्त देने होंगे। हालांकि क्यू आर कोड स्कैन से भुगतान करने पर किसी तरह का अतिरिक्त चार्ज नहीं लगेगा। फिलहाल, रोडवेज के पास वर्तमान में ईबीक्स कंपनी की करीब पांच हजार मशीनें हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now