लाडनूं के बस स्टेंड पर ग्रामीण की 56 हजार रूपए की जेब कटी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं। यहां बस स्टेंड के पास स्थित एसबीआईउ मिनी बैंक में जाकर एक ग्रामीण ने अपने एटीएम से 56 हजार रूपए निकाल कर जेब में रखे ओर वापस अपने गांव जाने के लिए बस में बैठने के बाद जब अपनी जेब सम्भाली, तो वह भौचंका रह गया। उसकी जेब से धनराशि गायब हो चुकी थी। इस पर उसने हल्ला मचाया, लोग आए और ट्रेफिक पुलिस के सिपाही नानूराम और अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंचे। सबने बस को चैक किया और सभी यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन उन्हें कुछ भी प्राप्त नहीं हो सका। सुजानगढ तहसील के गांव जिली निवासी नोपसिंह पुत्र रेवंतसिंह ने बताया कि मैं लाडनूं आया था, मुझे ये रूपए नेमजी की ढाणी में उन्हें ये रूपए देने थे। इन्हें जेब में डाला था। वे गायब हो गए, किसने गायब किए यह पता नहीं है। उसने बताया कि एटीएम से 56 हजार रूपए निकलवाए और रूपए लेकर वह गांव जा रहा था। उसे वे रूपए गांव में ही नेमीचंद को देने थे। वह बस स्टेंड पर सायं 4.25 बजे जाने वाली लालगढ की बस में बैठा था। इस घटना से सभी लोग हतप्रभ हैं कि शहर में सबसे भीड़भाड़ वाली जगह भी जब सुरक्षित नहीं रही तो फिर कहां कैसे विश्वास करें।[the_ad id=”1853″][the_ad id=”771″]

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now